Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Deepika Ranveer Net Worth: नेटवर्थ में दीपिका का दबदबा! पति रणवीर सिंह को भी छोड़ दिया पीछे, जानें कितनी है पावर कपल की नेटवर्थ?

Deepika Ranveer Net Worth: नेटवर्थ में दीपिका का दबदबा! पति रणवीर सिंह को भी छोड़ दिया पीछे, जानें कितनी है पावर कपल की नेटवर्थ?

Deepika Ranveer Net Worth | Ranveer Singh Deepika Padukone Net worth: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लोग खूब प्यार करते हैं. दोनों ने अपने करियर में खूब शोहरत कमाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दौलत के मामले में आखिर कौन आगे है?

By: Preeti Rajput | Last Updated: February 11, 2026 2:31:43 PM IST



 
Ranveer Singh Deepika Padukone Networth: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है. दोनों ने अपनी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल किया है. रणवीर सिंह ने साल 2010 में बॉलीवुड में कदम रखा था. वहीं दीपिका पादुकोण 2007 से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है. हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. जिसके बाद उनके मुंबई वाले घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है.  
 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पास मुंबई के प्रभादेवी में ब्यूमोंड टावर्स में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहते हैं. कपल ने हाल ही में बांद्रा के पाली हिल में एक आलीशान क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट भी खरीदा है. वह शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बेहद पास है. रणवीर सिंह और दीपिका के पास लग्जीरियस गाड़ियों का भी शानदान कलेक्शन है. लेकिन क्या है आप जानते हैं कि दीपिका और रणवीर में से कौन ज्यादा अमीर है? 

रणवीर सिंह की फिल्म फीस 

रणवीर सिंह ने साल 2010 में यशराज फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. एक्टर के फिल्मी करियर को अब 15 साल हो गए हैं. अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है. रणवीर सिंह ने ‘गली बॉय’, ‘सिम्बा’, ‘पद्मावत’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. समय के साथ रणवीर सिंह के डिमांड बढ़ती रही और जानकारी के मुताबिक, अब उनकी फीस 30-40 करोड़ है. मल्टीपल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह की कुल नेटवर्थ 245 करोड़ के आसपास है. 

दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ

दीपिका पादुकोण ने कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ (2006) से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ओम शांति ओम थी. यह फिल्म साल 2007 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस ने ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘पठान’ और ‘फाइटर’ जैसी हिट फिल्में दी हैं. एक फिल्म के लिए 15 से 30 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए दीपिका 7 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की टोटल नेटवर्थ  500 करोड़ रुपए है. वह अपने पति से भी ज्यादा अमीर हैं. 
 
 
 
 
 

Advertisement