दीपिका पादुकोण ही नहीं, ये एक्ट्रेस भी कर चुकी है 8 घंटे वाली शिफ्ट की मांग

Rani Mukerji On 8 Hours Shift: इन दिनों दीपिका पादुकोण के 8 घंटे के शिफ्ट को लेकर चारों ओर बातें हो रही हैं. फराह खान ने भी उनपर अपने व्लॉग में तंज कसा था. लेकिन, क्या आप जानते हैं इंडस्ट्री में एक और एक्ट्रेस है जिसने लिमिटेड शिफ्ट टाइमिंग में काम किया है.

Published by Shraddha Pandey

Rani Mukerji Latest Interview: बॉलीवुड की दिग्गज दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) हाल ही में लगातार दो बड़ी फिल्मों से बाहर होने की खबरों में रही हैं. पहले उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy vanga) की स्पिरिट (Spirit) छोड़ दी थी, क्योंकि उनके लिए 8 घंटे की शिफ्ट तय करना जरूरी था. कुछ महीनों बाद, कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के सीक्वल से भी उनका नाम हट गया. इसके बाद से ही दीपिका लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.

दीपिका के इस बिहेवियर को लेकर इंडस्ट्री में लोग अपनी अलग-अलग राय भी दे रहे हैं. कुछ लोग दीपिका को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कईयों ने उनकी मांग पर सवाल उठाए. अब इस मुद्दे पर रानी मुखर्जी (Rani Mukarji) ने भी अपनी राय दी. एएनआई के साथ एक पॉडकास्ट में रानी ने कहा, “मैंने भी ऐसा किया है. कभी-कभी शिफ्ट और टाइम अपने हिसाब से तय करना पड़ता है. अगर निर्माता को कोई दिक्कत है तो आप फिल्म करते हैं, और अगर नहीं है तो नहीं. यह किसी पर दबाव डालने जैसा नहीं है.”

जब रानी की बेटी सिर्फ 14 महीने की थीं

Related Post

रानी ने अपने अनुभव भी शेयर किए. उन्होंने बताया, “जब मैं हिचकी कर रही थी, तब मेरी बेटी आदिरा सिर्फ 14 महीने की थी और मुझे उसे ब्रेस्टफीड कराना पड़ता था. सुबह मिल्क पंप करके मैं 6:30 बजे निकलती, और शूटिंग 8 बजे शुरू होती. 12:30-1 बजे तक सब खत्म और मैं ट्रैफिक शुरू होने से पहले 3 बजे घर पहुंच जाती थी. मेरी यूनिट और निर्देशक ने पूरा ध्यान रखा कि मैं आराम से शूट कर सकूं.”

रानी ने किया दीपिका का सपोर्ट

रानी की ये बातें दिखाती हैं कि अगर सही प्लानिंग हो, तो अपने काम और पर्सनल लाइफ को आसानी से मैनेज किया जा सकता है. उनका कहना है कि कलाकार भी कभी-कभी अपनी ज़रूरतों के हिसाब से थोड़ा बदलाव मांग सकते हैं, इसमें कोई गलत बात नहीं. लेकिन, इसके पहले किसी ने भी दीपिका की इस मांग को लेकर ऐसी बातें नहीं सोचीं. सोशल मीडिया पर लोग रानी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

Shraddha Pandey

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026