10 सिर लेकर ‘छम्मक छल्लो’ गाने पर थिरकी राखी सावंत, वीडियो देख हंसी से लोटपोट हुए लोग

Rakhi Sawant Video : राखी सावंत ने दशहरा पर रावण के अवतार में शाहरुख खान के गाने छम्मक छल्लो पर डांस कर सोशल मीडिया पर धमाल मचाया। फैंस ने उनके फनी अंदाज की खूब तारीफ की.

Published by sanskritij jaipuria

Rakhi Sawant Video : 2 अक्टूबर को जहां पूरा देश गांधी जयंती और दशहरा मना रहा था, वहीं राखी सावंत ने इन दोनों मौकों का अपना ही यूनिक फ्यूजन स्टाइल में जश्न मनाया. उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और हंसते-हंसते लोटपोट भी हो गए.

वीडियो में राखी सावंत ने रावण का रूप धारण किया हुआ है- सिर पर 10 नकली सिर, चेहरे पर भारी मेकअप, काले कपड़े और बड़ी-बड़ी मूंछें. लेकिन ये रावण कोई सीरियस नहीं, बल्कि पूरी तरह से एंटरटेनमेंट का पिटारा था, क्योंकि राखी ने इसी रूप में शाहरुख खान की फिल्म रावण के हिट गाने छम्मक छल्लो पर सड़कों पर डांस कर डाला.

पैपराजी को दिए पोज

राखी न केवल डांस कर रही थीं, बल्कि पैपराजी को खास पोज भी दे रही थीं. जैसे ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. इस वीडियो को खुद राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और देखते ही देखते ये वायरल हो गया.

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

Related Post

फैंस बोले – राखी ओजी है!

राखी की इस अनोखी परफॉर्मेंस पर उनके चाहने वालों ने जमकर कमेंट्स किए:

 अभिनेता आदित्य सील ने लिखा: ‘I love Rakhi Sawant, too good!’
 एक यूजर ने कहा: ‘कुछ भी बोलो, ये मुझे अच्छी लगती है.’
 दूसरे ने लिखा: ‘आप बेस्ट हो यार!’
 वहीं एक और यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा: ‘वो सेल्फ मेड हैं और एंटरटेनिंग भी.’
 एक ने तो यहां तक कह दिया: ‘दुनिया गई भाड़ में, राखी ओजी है!’

इन कमेंट्स से साफ है कि भले ही राखी सावंत को ट्रोल किया जाता रहा हो, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी और फैनबेस अब भी जबरदस्त है.

राखी का अलग अंदाज

राखी सावंत हमेशा से लाइमलाइट में रहना जानती हैं और उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वो हर त्योहार को अपनी स्टाइल में मनाती हैं. चाहे वो कॉन्ट्रोवर्सी हो या फनी वीडियो – राखी का हर मूव सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026