कोई पागलखाने में तो किसी को दाऊद इब्राहिम ने किया किडनैप, सालों से गायब हैं ये बॉलीवुड सितारे!

बॉलीवुड के कई सितारे रहस्यमय तरीके से गायब हो गए. राज किरण, जैस्मिन धुन्ना, काजल किरण, मालिनी शर्मा और विशाल ठक्कर जैसे स्टार्स कभी बेहद चर्चित थे, लेकिन आज उनका कोई पता नहीं है.

Published by Kavita Rajput

Bollywood Stars who got disappeared: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स आए जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों में जगह बनाई. इन स्टार्स की पारी भले ही लंबी नहीं चली लेकिन बावजूद इसके फैन्स के दिलों पर ये अमिट छाप छोड़ गए थे. आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आज किसी को कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं. इस लिस्ट में पांच ऐसे स्टार्स हैं जो एक समय फिल्म इंडस्ट्री में बेहद चर्चित थे. 

1) राज किरण (Raj Kiran): 70-80 के दशक के चर्चित स्टार राज किरण को आपने क़र्ज़, घर-द्वार, सुन मेरी लैला और घर हो तो ऐसा आदि फिल्मों में देखा होगा. राज के बारे में बताया जाता है कि करियर फ्लॉप होने के बाद वे डिप्रेशन में चले गए थे. इसके बाद वे फिल्म इंडस्ट्री से ऐसे गायब हुए कि आज तक उनका कोई अता-पता नहीं है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे अमेरिका के एक पागलखाने में हैं लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

2)जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna) : नंबर दो पर आती हैं बला की खूबसूरत एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना, इनको आपने फिल्म ‘वीराना’ में देखा होगा. जैस्मिन आज कहां हैं कोई नहीं जानता. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम भी इनपर लट्टू था. 

Related Post

3)काजल किरण (Kajal Kiran):  एक्ट्रेस काजल किरण जिन्हें आपने साल 1977 में रिलीज हुई ऋषि कपूर की फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ में देखा होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1997 के बाद से ही काजल फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं, कोई नहीं जानता कि आज वे कहां और किस हाल में हैं. 

4)  मालिनी शर्मा (Malini Sharma): एक्ट्रेस मालिनी शर्मा, ये हॉरर फिल्म राज में नजर आई थीं.  फिल्म में बिपाशा बसु और डीनो मोरिया मुख्य भूमिका में थे. हालांकि, इस फिल्म के बाद मालिनी किसी अन्य फिल्म में नजर नहीं आईं, आज वे कहां हैं किसी को नहीं पता. 

5)विशाल ठक्कर (Vishal Thakkar): मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विशाल एक रोज फिल्म देखने के गए थे लेकिन वापस लौटकर नहीं आए. वे अब कहां हैं कोई नहीं जानता. विशाल को आपने चांदनी बार और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में साइड रोल्स में देखा होगा.

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026