प्रियंका की नानी-दादी का केरला की इस कला से खास नाता, ऐसे ही नहीं हॉलीवुड फिल्मों में दिखाती दम

Priyanka Chopra: हाल ही में एक फिल्म आने वाली है जिसका नाम है वाराणसी. इस फिल्म में कलारीपयट्टू की काफी बाते हुई है, जिसपर प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुन मगेश बाबू भी दंग रह गए-

Published by sanskritij jaipuria

Priyanka Chopra: आने वाली फिल्म वाराणसी के कलाकार हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत कर रहे थे. चर्चा की शुरुआत केरल की पारंपरिक मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू से हुई. इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन से जुड़ी एक कम जानी-पहचानी बात शेयर की, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया. महेश बाबू ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म के एक्शन और दौड़ वाले सीन को बेहतर बनाने के लिए करीब छह महीने तक कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग ली. उनके अनुसार, इस कला से शरीर में लचीलापन आता है और कठिन मूवमेंट करना आसान हो जाता है.

उन्होंने ये भी बताया कि निर्देशक चाहते थे कि उनकी दौड़ने की शैली अलग दिखे, इसलिए उन्होंने ट्रैक एंड फील्ड की टीम के साथ अभ्यास किया. भले ही फिल्म में उस मेहनत के सिर्फ दो शॉट ही दिख पाए, लेकिन महेश का मानना है कि ये एक्सपीरिएंस उनके लिए बहुत काम का रहा.

प्रियंका चोपड़ा का केरल से नाता

इसी बातचीत के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें भी कलारीपयट्टू की जानकारी है. उन्होंने कहा कि ये कला उनके परिवार से भी जुड़ी हुई है, क्योंकि उनकी नानी केरल के कोट्टायम से थीं. ये सुनकर महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन दोनों ही खुश और हैरान नजर आए.

Related Post

महेश ने आगे बताया कि निर्देशक ने उन्हें कुछ यूरोपीय मूर्तियों की तस्वीरें दी थीं, ताकि वे शरीर की सही मुद्रा और चाल को समझ सकें. उन्होंने उन तस्वीरों को अपने कमरे में लगा लिया और मोबाइल में भी सेव कर लिया. इससे उन्हें सीन के हिसाब से शरीर की हरकत समझने में मदद मिली.

फिल्म ‘वाराणसी’ में प्रियंका की भूमिका

फिल्म वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ नाम का किरदार निभा रही हैं. फिल्म का पहला पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है, जिसमें वह पीली साड़ी पहने और हाथ में पिस्तौल लिए नजर आती हैं. ये कई सालों बाद भारतीय सिनेमा में उनकी वापसी है.

फिल्म का टीजर एक प्राचीन शहर के ऊपर से लिए गए दृश्य से शुरू होता है और आगे कहानी एक गंभीर मोड़ लेती है. अंत में महेश बाबू का एक प्रभावशाली दृश्य दिखाया गया है. वाराणसी 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

PPF Vs SIP: सिर्फ ₹1,11,111 करते ही बन जाएंगे लखपति, PPF या SIP जानें कौन देगा बड़ा बेनिफिट

PPF Vs SIP: अगर आप किसी फंड में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं लेकिन…

February 10, 2026

Gold Price Today 10 Februray 2026: 24 घंटे में फिर फीकी पड़ी सोने की चमक, बड़े शहरों में कितने गिरे दाम; कर लें नोट

Gold Price Today 10 Februray 2026: सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की…

February 10, 2026