कई लड़कियों से मशहूर एक्टर के संबंध, पत्नी ने करवाई जासूसी तो पैरों तले खिसक गई ज़मीन

तान्या पॉडकास्ट में बताती हैं कि इस हीरो की शादी अर्ली 2000 में हुई थी. इसके दो बड़े-बड़े बच्चे हैं और ऑन कैमरा ये एक परफेक्ट परिवार दिखाई देता है लेकिन...

Published by Kavita Rajput

प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी (Tanya Puri) ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन (Siddharth Kannan) के पॉडकास्ट में बॉलीवुड से जुड़ा एक सनसनीखेज खुलासा किया है. तान्या ने बिना नाम लिए बॉलीवुड के बड़े हीरो की पोल खोली है और बताया है कि शादीशुदा होने और दो बच्चों के बावजूद ये अपनी वाइफ को खुलेआम धोखा दे रहा है. तान्या ने बताया कि इस हीरो की वाइफ ने उन्हें कुछ समय पहले अप्रोच किया था. जब उन्होंने इस पर नजर रखी तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं. तान्या ने पॉडकास्ट में इस हीरो के बारे में क्या कुछ बताया है आइये जानते हैं.

 
कई यंग एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में है ये हीरो 
तान्या की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया कि इस हीरो के इंडस्ट्री की कई यंग एक्ट्रेस के साथ रिलेशन हैं. तान्या पॉडकास्ट में बताती हैं कि इस हीरो की शादी अर्ली 2000 में हुई थी. इसके दो बड़े-बड़े बच्चे हैं और ऑन कैमरा ये एक परफेक्ट परिवार दिखाई देता है लेकिन पीछे की कहानी कुछ और ही है. तान्या बताती हैं कि इस हीरो की वाइफ को भी सारी सच्चाई पता है यहां तक कि उसके बच्चे भी जानते हैं कि उनके पिता क्या कर रहे हैं.

Related Post

 
इन्वेस्टीगेशन के बाद रंगे हाथों पकड़ा गया एक्टर 
तान्या बताती हैं कि उनकी इन्वेस्टीगेशन के बाद इस हीरो की वाइफ ने उससे इस बारे में बात की थी क्योंकि अब ये रंगे हाथों सबूत के साथ पकड़ा गया था. तान्या बताती हैं कि इसकी वाइफ ने उसे सबकुछ बताया कि तुम पर नजर रखने के लिए हमने डिटेक्टिव हायर किया था और इस हीरो ने अपनी गलती मानी भी. हालांकि, तान्या की मानें तो इस हीरो की वाइफ सबकुछ जानते हुए भी ओके मोड़ पर है क्योंकि उन्हें लगता है कि इन दोनों के बीच जो मेंटल इंटीमेसी है वो काफी है.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026