जब साउथ के बाहुबली से भिड़ा बॉलीवुड का शैतान – ‘स्पिरिट’ में होने वाली है ज़बरदस्त टक्कर!

स्पिरिट प्रभास के करियर का नया चैप्टर साबित हो सकती है, बड़े बजट और दमदार कहानी के साथ, अगर विवेक ओबेरॉय विलन बनते हैं, तो हीरो-विलन की टक्कर धमाकेदार होगी.

Published by Anuradha Kashyap

साउथ सुपरस्टार प्रभास आज सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं, बल्कि पूरे देश के सबसे बड़े सितारों में से एक माने जाते हैं. उनकी हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है, अब खबर आ रही है कि प्रभास की आने वाली फिल्म स्पिरिट में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर की एंट्री होने वाली है. यह एक्टर फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाते नज़र आएंगे, जो कहानी में एक नया मोड़ जोड़ देगा .दिलचस्प बात यह है कि यह एक्टर पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं, उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को कड़ी टक्कर दी है, और अब वे प्रभास के सामने एक दमदार विलेन के रूप में दिखेंगे.

300 करोड़ बजट में बन रही है मेगा एक्शन फिल्म

फिल्म स्पिरिट का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं, जिन्होंने कबीर सिंह और एनिमल जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. यह एक मेगा बजट एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसका बजट करीब 300 करोड़ रुपए है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जो सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. वहीं अब खबर है कि इस फिल्म में विलन के रूप में एक बेहद फेमस और ग्रे-शेड वाला बॉलीवुड एक्टर नजर आने वाला है. फिल्म की शूटिंग अगले कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है, और इसे ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है.

Related Post

बॉलीवुड विलेन की एंट्री से बड़ी एक्साइटमेंट

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म स्पिरिट में प्रभास के सामने जो विलन नजर आने वाले हैं, वह कोई और नहीं बल्कि विवेक ओबेरॉय हैं. विवेक ओबेरॉय को पहले भी कई बार निगेटिव किरदारों में देखा जा चुका है, खासकर, सलमान खान से जुड़ा विवाद सामने आने के बाद से वे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब उनकी स्पिरिट में एंट्री ने दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, बताया जा रहा है कि विवेक फिल्म में एक स्टाइलिश लेकिन खतरनाक खलनायक के रूप में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी उनकी कास्टिंग को लेकर कन्फर्मेशन नहीं हुई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वे इस साल के अंत तक फिल्म में नजर आ सकते हैं.

Anuradha Kashyap
Published by Anuradha Kashyap

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026