Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Asha Bhosle Health Updates: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले, पोती ने पोस्ट कर दी जानकारी; इलाज जारी

Asha Bhosle Health Updates: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले, पोती ने पोस्ट कर दी जानकारी; इलाज जारी

Asha Bhosle Health Updates: सिंगर आशा भोसलो को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी पोती ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है.

By: Preeti Rajput | Published: April 12, 2026 6:56:26 AM IST



Asha Bhosle Health Updates: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले को 11 अप्रैल, शनिवार की शाम को अचानक से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक,  हार्ट अटैक के कारण उन्हें भर्ती कराया गया है. बता दें कि, मशहूर प्लेबैक सिंगर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 92 साल की सिंगर का इमरजेंसी मेडिकल सर्विस यूनिट में इलाज किया जा रहा है. 

पोती ने दी जानकारी 

इस बीच आशा भोसले की पोती जनई ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा था कि ‘मेरी दादी, आशा भोसले को बहुत ज़्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें’. उन्होंने बताया कि ‘ट्रीटमेंट चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा और हम आपको पॉज़िटिव अपडेट देंगे.’

आशा भोसले के बारे में जानकारी 

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर, 1933 को हुआ था. वह भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. वह पिछले 7 दशकों से इंडस्ट्री में एक्टिव होकर काम कर रही है. उन्होंने हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं हजारों गाने गाए हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1948 में ‘चुनरिया’ से की थी. उन्हें उनके शानदार गानों के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2000) पद्म विभूषण (2008) से नवाजा जा चुका है.

Advertisement