Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > इस शॉर्ट फिल्म की कॉपी निकली ‘सैयारा’, YRF पर लगे कई गंभीर आरोप; मेकर्स ने साधी चुप्पी!

इस शॉर्ट फिल्म की कॉपी निकली ‘सैयारा’, YRF पर लगे कई गंभीर आरोप; मेकर्स ने साधी चुप्पी!

Saiyaara Is Copied: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ पर अब एक शॉर्ट फिल्म से कॉपी किए जाने के कई गंभीर आरोप लगे हैं. जानिए क्या है मामला?

By: Preeti Rajput | Published: March 14, 2026 12:39:12 PM IST



Saiyaara Is Copied: साल 2025 में रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आए थे. वहीं अब फिल्म की कहानी पर यूट्यूब की एक शॉर्ट फिल्म से कॉपी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं. अमित जाधव की 2019 में यूट्यूब पर आई शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ की कहानी एकदम सैयारा से मिलती-जुलती है. इसी कारण सैयारा के कॉपी होने की बात इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. 

सैयारा पर लगे कॉपी के आरोप 

एचटी सिटी से बातचीत के दौरान अमित जाधव ने कहा कि ‘मैंने पिछले साल भी यह बात बोलने की कोशिश की थी. दरअसल, साल 2022 में वाईआरएफ टैलेंट से इंस्टाग्राम पर एक डायरेक्ट आया था, कि वह मुझसे संपर्क करना चाहते थे. मैंने उनसे पूछा कि वह किस प्रोजेक्ट के लिए मुझसे बात करना चाहते हैं. इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. मैं वहां किसी को भी नहीं जानता था. न मैंने कभी कोई ऑडिशन दिया था, जिसके लिए वह मुझसे संपर्क साधने की कोशिश करें.’ सैयारा की रिलीज के एक हफ्ते बाद मेरे दोस्तों ने मुझे फोन किया और कहा -तेरी तो वही कहानी थी. मैं हैरान रह गया. मैंने फिर उनसे संपर्क करने की कोशिश की. यहां तक कि मैं उनके ऑफिस भी गया. लेकिन मेरे दोस्तों ने कहा कि वह मेरी बात नहीं सुनेंगे या कोई भी जवाब नहीं देंगे.’

डिप्रेशन में थे अमित

पिछले साल भी सैयारा की कहानी के कॉपी होने की खबरें सामने आई थीं. हालांकि, तब इसकी कहानी 2004 की एक कोरियन फिल्म ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ से जुड़ी थीं. वहीं अब अमित का कहना है कि अपनी शॉर्ट फिल्म को वह फीचर फिल्म में बदलने के लिए डिप्रेशन तक में चले गए थे. उन्होंने कहा कि – ‘मैं एक सिंगर हूं, इसलिए मुझे काम मिलता रहा, जिससे मैं थोड़ा निश्चिंत हो गया था. लेकिन एक दिन मैं लगभग आत्महत्या कर ली. मैं उस समय नशे में धुत था. मेरे माता-पिता ने मुझे देख लिया. इस तरह मेरी जान बच गई. मुझे लगा जैसे दुनिया मुझे सफल नहीं होंने देना चाहती. मुझे किसी भी ऑडिशन में नहीं बुलाया गया.’

‘हिंदू मुसलमानों से बेहतर’, बप्पा के सामने सिर झुकाती है ये मुस्लिम हसीना; दूसरे धर्म में कर चुकी हैं शादी

यशराज फिल्म्स से नहीं मिला कोई जवाब 

अमित ने आगे बताया कि मुझे निर्माता भी मिल गए थे. साल 2025 में हम शूटिंग करने वाले थे, लेकिन फिर सैयारा बन गई. सब कुछ खराब हो गया. लेकिन साल 2019 में मैंने कहानी रजिस्टर नहीं करवाई थी. क्योंकि यह एक शॉर्ट फिल्म थी. अमित का आरोप है कि फिल्म के बाद उन्होंने यश राज फिल्म्स से संपर्क साधने की कोशिश की थी. उन्होंने बताया कि मैंने ईमेल में लिखा था कि मुझे साल 2022 में भी उनसे एक ईमेल मिला था. सैयारा की कहानी मेरी कहानी से मिलती-जुलती है. मैंने दो बार ईमेल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. अब मुझे सिर्फ कुछ क्रेडिट मिलना चाहिए. या फिर कोई प्रोजेस्ट में कोई भूमिका ही मिल जाए. 

Cocktail 2 Release Date: ‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी…शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी ने मचाया तहलका; जानें कब रिलीज हो रही फिल्म?

Advertisement