Mamta Kulkarni On Karan Arjun: 90’s के दशक के बड़ी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की गिनती अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों के लिस्ट में शुमार हैं. वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है. हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म ‘करण अर्जुन’ से जुड़ा एक अनसुना किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि कैसे सलमान और शाहरुख खान ने चालाकि से तीनों के लिए कोरियोग्राफ किए गए एक डांस नंबर को छोड़ दिया और फिर उन्हें वह गाना अकेले ही करना पड़ा.
लाफ्टर शेफ में पहुंची ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी भारती सिंह के होस्ट वाले कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के हाल ही के एपिसोड में पहुंचीं. इस दौरान ममता ने शो पर बाकी कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की और पुराने किस्से शेयर किए. इसी दौरान कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने उनसे ‘करण अर्जुन’ में शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने को लेकर सवाल किया. इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों सितारों ने उन्हें अकेले एक गाने पर डांस कराया. ममता ने यह मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा कि ‘एक गाना था, जिसकी कोरियोग्राफी असल में सलमान, शाहरुख खान और मेरे लिए प्लान की गई थी. लेकिन किसी तरह दोनों ने सारा ध्यान मुझ पर ही केंद्रित कर दिया.
शाहरुख-सलमान ने ममता से करवाया अकेले डांस
ममता ने कहा कि ‘कोरियोग्राफर मास्टरजी ने पहले कहा कि गाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है, यह गाना सलमान और शाहरुख खान के लिए है. यह सुनकर मैं खुश होकर वापस अपने कमरे में चली गई. लेकिन कुछ देर बाद मेरे दरवाजे पर मास्टर जी आए. उन्होंने मुझे बताया कि सलमान और शाहरुख ने उन्हें मना लिया है और कहा है, आप ममता पर ही गाने की कोरियोग्राफी कीजिए. हम इस पर ठीक ने डांस नहीं कर पाएंगे. ममता बेहतर तरीके से करेंगी और गाना उन पर ज्यादा जंचेगा. इसके बाद दोनों आराम से सो गए, जबकि मुझे वापस आकर पूरा डांस करना पड़ा. मैंने पूरा गाना एक ही शॉट में, एक ही टेक में कर दिया.
सऊदी में एक दिन पहले, तो भारत में एक दिन बाद क्यों मनाते हैं ईद? जानिए इस्लामी शरिया का नियम
ममता कुलकर्णी का करियर
ममता कुलकर्णी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तिरंगा से की थी. इसके बाद वह ‘बाजी’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी नजर आईं. राकेश रोशन द्वारा निर्देशित ‘करण अर्जुन’ में सलमान खान, शाहरुख खान, ममता, काजोल, राखी गुलजार और अमरीश पुरी अहम भूमिका में नजर आए थे.

