जब बड़े डायरेक्टर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को दिया सेक्स का ऑफर, ठुकराया तो बर्बाद हुआ करियर

फिल्म 'चाइना गेट' के बाद ममता ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनानी शुरू कर दी थी और कुछ फिल्में करने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था.

Published by Kavita Rajput

Mamta Kulkarni Casting Couch: बॉलीवुड में काम के बदले सेक्सुअल फेवर की खबरें आम हो चुकी हैं. सालों से हम कास्टिंग काउच के बारे में सुनते आ रहे हैं. ये एक ऐसी सच्चाई है जिसे हम ठुकरा नहीं सकते. कई एक्टर और एक्ट्रेसेस ये खुलासा कर चुके हैं कि उनके साथ कास्टिंग काउच की कोशिश की गई और काम देने के बदले उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की गई. कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने जब ये डिमांड नहीं मानी तो उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया या उनका रोल कम कर दिया गया. इनमें से एक एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) भी थीं. 90 के दशक में ममता का बॉलीवुड में बोलबाला था. वह कई हिट फिल्मों में नज़र आईं और सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो गईं हालांकि उन्हें भी कास्टिंग काउच जैसे खराब अनुभवों का सामना करना पड़ा था.

सेक्स का ऑफर ठुकराया तो…
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता को फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने फिल्म चाइना गेट की शूटिंग के दौरान सेक्स का ऑफर दिया था लेकिन ममता ने इसे ठुकरा दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेक्सुअल फेवर की डिमांड ठुकराने के बाद संतोषी ने फिल्म से ममता का रोल कम कर दिया था और फिल्म के हिट गाने छम्मा छम्मा में उनकी जगह उर्मिला मातोंडकर को मौका दे दिया था. फिल्म तो फ्लॉप रही थी लेकिन उर्मिला पर फिल्माया ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था. खुद एक इंटरव्यू में ममता ने संतोषी के सेक्स ऑफर के बारे में बात की थी और ये भी कहा था कि जब उन्होंने डिमांड पूरी नहीं की तो फिल्म से उनका रोल कम करके संतोषी ने उनसे बदला लिया था. 

Related Post

ममता ने छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री
आपको बता दें कि फिल्म चाइना गेट के बाद ममता ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनानी शुरू कर दी थी और कुछ इक्का-दुक्का फिल्में करने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और किसी फिल्म में नज़र नहीं आई थीं. फिल्मों से दूर होने के बाद ममता ने आध्यात्म की तरफ रुख कर लिया और साध्वी बन सबको चौंका दिया था. ममता अपने फ़िल्मी करियर के दौरान विवादों में भी रह चुकी हैं. उनपर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन होने के भी आरोप लगे थे.  

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026