51 की मलाइका अरोड़ा का डांस देख भड़का बेटा, बोला-आप ऐसा नहीं कर सकतीं…

मलाइका अरोड़ा ने बताया कि उनका सच्चा क्रिटिक कोई और नहीं, बल्कि बेटा अरहान खान है. जानिए क्या कहा एक्ट्रेस ने...

Published by Kavita Rajput

51 साल की मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को आज भी फैन्स उनके बेहतरीन डांसिंग मूव्स के लिए जानते हैं. मलाइका के चर्चित डांसिंग नम्बर्स की बात की जाए तो इसमें छैयां छैयां, गुड नाल इश्क मीठा, मुन्नी बदनाम हुई आदि आते हैं. वहीं, हाल के दिनों में मलाइका ‘पाइजन बेबी’ सॉंग के चलते चर्चाओं में हैं. बहरहाल, आज हम आपको मलाइका के एक सच्चे क्रिटिक के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोई और नहीं बल्कि उनके बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) ही हैं. जी हां, मलाइका ने ये बात खुद मुंबई में हुए एक लॉन्च इवेंट में कही हैं. 


मलाइका ने बेटे को बताया एक बेहतरीन डांसर

‘पॉइजन बेबी’ सॉंग के लॉन्च इवेंट पर पहुंचीं मलाइका ने कहा कि उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि अरहान बेहद शानदार डांस करते हैं. मलाइका कहती हैं कि बेटे के अंदर उनके डांसिंग जींस हैं जिसकी वजह से वो इतना शानदार डांस कर पाता है. आपको बता दें कि अरहान, मलाइका और अरबाज़ खान के बेटे हैं. मलाइका और अरबाज़ अब तलाक ले चुके हैं और अलग रहते हैं. वहीं, अरहान की कस्टडी मलाइका के पास ही है. 

Related Post

मलाइका ने अरहान को बताया उनका सच्चा क्रिटिक

मलाइका ने आगे कहा कि अरहान अक्सर नए-नए डांसिंग स्टेप्स सीखता रहता है. इसके बाद वो मुझसे कहता है कि मैं भी इन स्टेप्स को उसके साथ प्रैक्टिस करूं. मलाइका कहती हैं कि बेटे अरहान को उनका डांस अच्छा लगता है लेकिन वो अपना फीडबैक भी देने से पीछे नहीं हटता. मलाइका के अनुसार, ‘अरहान पहले कहता है कि कमऑन मॉम इसपर साथ में डांस करते हैं इसके बाद वो मेरा ये कहकर मजाक उड़ाता है कि आप ऐसे डांस नहीं कर सकतीं’.  आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज की शादी साल 1998 में हुई थी. वहीं, साल 2017 में शादी के 19 साल बाद इनका तलाक हो गया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026