1986 का वो किस्सा जिसने Mahesh Bhatt को इस्लाम कबूलने पर मजबूर कर दिया, पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही कर लिया था निकाह

Mahesh Bhatt Birthday: बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट ने आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया. उनके प्यार में वो इस कदर पागल थे कि पहली पत्नी से अलग नहीं हुए और ना ही उन्हें तलाक दिया. फिर भी, सोनी से निकाह कर लिया.

Published by Shraddha Pandey

Mahesh bhatt affairs: महेश भट्ट (Mahesh Bhatt), बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता, अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहे हैं. उनकी एक जिंदगी का वो किस्सा सबसे अहम था जब उन्होंने सोनी राजदान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया. जी हां, उस वक्त सोनी भी सकीना बन चुकी थीं.

महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को हुआ था. उनके पिता गुजराती ब्राह्मण थे, जबकि मां मुस्लिम थीं. महेश ने अपनी पहली पत्नी, लोरियन ब्राइट (lorien bright) (जिन्होंने बाद में अपना नाम किरण भट्ट रखा), से शादी की थी. कॉलेज के दिनों में महेशा का पहला प्यार वही थीं. दोनों ने शादी की इसके बाद उनके दो बच्चे हुए, पूजा भट्ट (pooja bhatt) और राहुल भट्ट (Rahul Bhatt). पूजा को लेकर भी महेश भट्ट ने काफी विवादित बयान दिए. उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में अपनी बेटी को लेकर ये कह डाला था कि अगर पूजा उनकी बेटी ना होतीं तो वो उनसे शादी कर लेते. इस बयान ने बॉलीवुड गलियारों में जमकर बवाल काटा.

जब सोनी राजदान बनीं सकीना

Related Post

महेश की जिंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आया जब उनकी मुलाकात अभिनेत्री सोनी राजदान से हुई. महेश ने सोनी से लव मैरिज करने का फैसला लिया, लेकिन वह अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे.. ऐसे में, उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम ‘अशरफ भट्ट’ रखा. सोनी राजदान का मुस्लिम नाम ‘सकीना’ रखा गया. 1986 में, महेश और सोनी ने मुंबई के ताज होटल में एक निजी समारोह में शादी की.

परवीन बाबी से भी जुड़ा नाम

इस शादी से महेश और सोनी के दो बेटियां हुईं, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt). हालांकि, महेश भट्ट अब इस्लाम धर्म का पालन नहीं करते हैं, लेकिन उन्होंने अपने परिवार के लिए इस धर्म को अपनाया था. बता दें महेश भट्ट का नाम पहली पत्नी के बाद एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ भी जुड़ा था. जिस वक्त परवीन की मौत हुई वो महेश के साथ रिलेशनशिप में थीं.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026