Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding: पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस कृतिका कमरा इस साल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही है. कृतिका अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर से शादी करने वाली हैं. दोनों मार्च में एक साथ अपनी जिंदगी की खूबसूरत शुरुआत करेंगे. कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मॉडर्न मिनिमलिस्ट सेलिब्रेशन को लेकर विचार किया है. दोनों शादी की तैयारियों में जुट गए हैं. शादी के हर एक छोटे एलिमेंट पर ध्यान दिया जा रहा है. कृतिका और गौरव अपनी शादी में किसी भी चीज को ज्यादा ओवर नहीं करना चाहते हैं. दोनों सादगी के साथ शादी करना चाहते हैं.
जल्द एक दूसरे के होंगे कृतिका-गौरव
कृतिका और गौरव दोनों ही अपनी ग्राउंडेड पर्सनालिटी को लेकर जाने जाते हैं. दोनों चाहते हैं कि शादी में उनकी पर्सनालिटी निखर कर सामने आए. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कृतिका और गौरव शादी में किसी तरह का दिखावा नहीं करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मुंबई में मॉडर्न, मिनिमल और इंटिमेट शादी करने के बारे में सोचा है. वह कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जो उनकी पर्सनालिटी और शेयर्ड वैल्यूज से मैच करे. शादी की हर डिटेल पर ध्यान दिया जा रहा है. हर चीज पर फोकस किया जा रहा है. ताकी लाइफ का एक नया चैप्टर खूबसूरती के साथ शुरु किया जाए. सबकुछ दोनों की पर्सनालिटी के हिसाब से किया जाएगा.
पिछले साल ऑफिशियल किया रिश्ता
कृतिका कमरा और गौरव कपूर ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था. कृतिका और गौरव के फैंस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं. वह यूट्यूब पर ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ शो भी होस्ट करते हैं. गौरव से पहले कृतिका, करण कुंद्रा के साथ रिलेशन में थी. लेकिन कई सालों की डेटिंग के बाद दोनों के रिश्ते जुदा हो गए.
कौन हैं गौरव कपूर?
गौरव कपूर एक टीवी प्रेजेंटर और एक्टर हैं. वह कमेंट्री से लेकर क्रिकेट मैचों की कवरेज के लिए जाने जाते हैं. साथ ही वह पॉपुलर यूट्यूब शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ भी होस्ट करते हैं. उन्होंने चैनल V पर बतौर VJ भी काम किया है. साथ ही फिल्म ‘डरना मना है’ से उन्होंने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. ‘अगली और पगली’, ‘ए वेन्सडे’, ‘क्विक गन मुरुगन’, ‘चला मुसद्दी ऑफिस ऑफिस’ और ‘काय पो छे!’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है. गौरव कपूर ने एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से 2016 में शादी की थी.
कृतिका के भी 2 ब्रेकअप!
कृतिका का भी नाम को-एक्टर करण कुंद्रा के साथ जुड़ा था. खबरों के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया था और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया. फिर वह जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया.