इन 6 फिल्मों के किसिंग सीन देख लोग बोले- तौबा-तौबा, एक ने तो कर दिया सबको आउट ऑफ कंट्रोल

बॉलीवुड की फिल्मों में Kiss के बिना रोमांटिक और इंटीमेसी सीन अधूरा-सा लगता है. आज हम यहां ऐसी 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके किसिंग सीन देख फैंस ने 'तौबा-तौबा' कर लिया था.

Published by Prachi Tandon

बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Movies) में जब भी रोमांस का तड़का लगता है तो किसिंग और इंटीमेसी सीन (Intimacy Scenes) सबसे ज्यादा ऑडियंस को अट्रैक्ट करता है. स्क्रीन पर दिखाए गए किसिंग सीन्स कई बार इतने बोल्ड और इंटेंस होते हैं कि लोग भी हैरान रह जाते हैं. जिसकी वजह से कई बार सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया पर तहलका भी मच जाता है. आज हम ऐसी ही फिल्मों की बात करने जा रहे हैं जिनके लिप-लॉक सीन्स पर सेंसर बोर्ड भी सोचने पर मजबूर हो गया था. वहीं, सिनेमाघरों में इन सीन्स को तालियां, सीटियां और जमकर हूटिंग्स भी मिली थीं.

इन 6 फिल्मों में किसिंग सीन ने मचाया तहलका!

कर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड का सबसे पहला किसिंग सीन कर्मा फिल्म में देखने को मिला था. कर्मा फिल्म साल 1933 में रिलीज हुई थी और इसमें किसिंग सीन करीब 4 मिनट का था. लगभग 80 साल पहले फिल्म में इंटेंस और बोल्ड किसिंग सीन ने हर किसी को हैरान कर दिया था.

जिंदगी न मिलेगी दोबारा

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा के किसिंग सीन ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. यह सीन लगभग 3 मिनट का था और इसमें ऋतिक-कैटरीना की केमेस्ट्री ने ऑडियंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

मर्डर

Related Post

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक समय पर बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से पहचाने जाने लगे थे. वह अपनी लगभग हर फिल्म में इंटेंस किसिंग देते थे. लेकिन, फिल्म मर्डर में मल्लिका शेरावत के साथ उनका किसिंग सीन इतना इंटेंस था जिसे देख लोग भी आउट ऑफ कंट्रोल हो गए थे. 

राजा हिंदुस्तानी

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म राजा हिंदुस्तानी के किसिंग सीन पर भी खूब बवाल हुआ था. इस फिल्म में आमिर और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने स्क्रीन पर लिपलॉक किया था. हालांकि, यह बॉलीवुड का सबसे यादगार किसिंग सीन माना जाता है. 

धूम 2

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) का धूम 2 वाला किसिंग सीन भी लोगों की तारीफों का हिस्सा बना था. यह किसिंग सीन एक मिनट से ज्यादा लंबा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक और ऐश्वर्या के किसिंग सीन ने बहुत लोगों को नाराज कर दिया था, जिसमें बच्चन परिवार भी शामिल था. 

फितूर

कैटरीना कैफ ने अपने फिल्मी करियर में कई बार किसिंग सीन दिया है. लेकिन, आज तक उनका आदित्य रॉय कपूर के साथ वाला लिपलॉक याद किया जाता है. फितूर फिल्म में दोनों एक्टर्स ने 3 मिनट तक किसिंग सीन दिया था. 

Prachi Tandon

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026