मां बनने के बाद पहली बार दिखीं Kiara Advani, दिवाली में पति सिद्धार्थ के साथ की ट्विनिंग

मां बनने के बाद कियारा आडवाणी पहली बार नजर आई हैं. उन्होंने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की बधाई दी है.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) मां बनने के बाद पहली बार नज़र आई हैं. कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कियारा यलो अनारकली सूट में नजर आ रही हैं. सिद्धार्थ भी यलो कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इन्स्टाग्राम पर लिखा, हैप्पी दीवाली, लव, लाइट एंड सनशाइन. 

कियारा ने जैसे ही वीडियो शेयर किया, इसे वायरल होने में देर नहीं लगी और लोग कियारा के पोस्ट प्रेग्नेंसी ग्लो के लिए उनकी तारीफ करने लगे.कियारा ने यलो अनारकली के साथ पिंक बॉर्डर दुपट्टा कैरी किया था. उनके बाल खुले हुए थे और माथे पर बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी. वीडियो में कियारा सिद्धार्थ के साथ हंसी-ख़ुशी क्यूट और लवी डवी पोज़ देती नजर आई हैं.

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

Related Post

पेरेंट्स बनने के बाद पहली दिवाली 
सिद्धार्थ और कियारा के लिए ये दिवाली इसलिए खास है क्योंकि पेरेंट्स बनने के बाद उनकी ये पहली दिवाली है. दोनों इसी साल जुलाई में एक बेटी के पेरेंट्स बने थे. बेबी गर्ल को जन्म देने के बाद कियारा पब्लिकली कहीं नजर नहीं आई थीं. यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी किसी पोस्ट में उन्हें नहीं देखा गया था. पेरेंट्स बनने को लेकर सिद्धार्थ ने द कपिल शर्मा शो में कहा था, हमारे शेड्यूल पूरी तरह चेंज हो चुके हैं…चाहे खाना हो या स्लीपिंग पैटर्न्स…अब हम देर रात तक जागते हैं लेकिन ये अलग किस्म की थकान है. 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

2023 में हुई थी शादी 
सिद्धार्थ और कियारा ने 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी. इससे पहले इन्होंने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था.    

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026