टाइम आ गया है…कटरीना की डिलीवरी पर विक्की कौशल ने दिया बड़ा हिंट, जल्द बनेंगे पापा

कटरीना-विक्की ने इसी साल सितंबर में प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था. दोनों ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें कटरीना का बेबी बंप नज़र आ रहा था.

Published by Kavita Rajput

Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द मां बनने वाली हैं. उनकी डिलिवरी डेट नज़दीक है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिड अक्टूबर तक कटरीना की डिलीवरी हो जाएगी. ऐसे में उनके पति और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने आने वाले बच्चे को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है. 

हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे विक्की ने एक पिता के तौर पर लाइफ के न्यू चैप्टर को शुरू करने को लेकर बात की. उन्होंने कहा, मैं उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं जब मैं पिता बनूंगा. मेरे ख्याल से ये भगवान का बहुत बड़ा आशीर्वाद है, एक्साइटिंग टाइम बस आ ही गया है तो बस बेसब्री से इंतजार है. विक्की ने कटरीना की जल्द डिलीवरी की ओर संकेत देते हुए कहा, मुझे लग रहा है कि मैं घर से ही नहीं निकलने वाला हूं. 

Related Post

विक्की के भाई ने भी दिया था रिएक्शन 
इससे पहले विक्की के भाई और एक्टर सनी कौशल ने भी कटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर अपना रिएक्शन दिया था. सनी ने कहा था कि उनके घर में ख़ुशी के साथ-साथ नर्वसनेस का भी माहौल है. सनी ने कहा था, खुशखबरी है और सबको बड़ी ख़ुशी है, नर्वस भी हैं कि आगे जाके क्या होगा. हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

सितंबर में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
बता दें कि कटरीना और विक्की ने इसी साल सितंबर में प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था. दोनों ने एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की थी जिसमें कटरीना का बेबी बंप नज़र आ रहा था. पिछले काफी समय से कटरीना की प्रेग्नेंसी के कयास लग रहे थे लेकिन कपल इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं कर रहा था. कटरीना और विक्की ने दिसम्बर 2021 में शादी की थी. कटरीना और विक्की में 5 साल का एज गैप है. कटरीना 42 साल की उम्र में मां बन रही हैं.  

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026