क्या है OMAD? जिसको फॉलो कर 53 की उम्र में करण जौहर ने घटाये 20 किलो, जानें कितना सेफ है ये डायट प्लान

Karan Johar OMAD Diet: 53 साल के करण जौहर ने एक ऐसा ट्रिक अपनाया जिसके बाद उन्होंने 20 किलो वेट लॉस कर लिया. जानें आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया और कौन सी डाइट अपनाई जिससे उनकी लाइफस्टाइल पर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. जानते हैं कि ये कितना सुरक्षित है.

Published by Shraddha Pandey

Karan Johar Weight Loss Journey: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और होस्ट करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर खुलासा किया. 53 साल की उम्र में उन्होंने 20 किलो वजन कम किया, और यह कोई फेमस डाइट पिल या ओजेम्पिक नहीं थी. करण ने बताया कि उन्होंने अपनी सेहत और बॉडी को बेहतर बनाने के लिए OMAD (One Meal A Day) डाइट अपनाई. इस डाइट में 24 घंटे में सिर्फ एक ही मील लिया जाता है.

करण ने राज शमानी (Raj Shamani) के पॉडकास्ट में कहा कि यह शुरुआत में मुश्किल था, लेकिन धीरे-धीरे इसे अपनाने से उन्हें अपनी बॉडी पर कंट्रोल और मेंटल स्ट्रेंथ महसूस हुई. इस डाइट के साथ योगा, डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल और माइंडफुल रूटीन ने भी उनकी हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन में अहम रोल निभाया. करण ने हंसते हुए ये भी कहा कि अगर उन्होंने कोई मेडिसिन ली होती तो वह उसे भी मॉनेटाइज कर देते.

OMAD डाइट के फायदे और रिस्क

US-based गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट Dr. Pal Manickam ने सोशल मीडिया पर बताया कि OMAD डाइट से कैलोरी इनटेक कम होता है, डाइजेस्टिव सिस्टम को रेस्ट मिलता है और ब्लड शुगर लेवल में सुधार हो सकता है. लेकिन, उन्होंने चेतावनी दी कि यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है. लंबी अवधि तक इसे अपनाने से हॉर्मोनल इम्बैलेंस, मेटाबॉलिज़्म स्लो होना, थकान और जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Related Post

क्या है OMAD डायट?

पॉडकास्ट उन्‍होंने ये भी बताया कि 7 महीने में अपना वजन कम करने के लिए उन्‍होंने OMAD डाइट (One Meal A Day) को अपनाया और शानदार रिजल्ट पाया. यह इंटरमिटेंट फास्टिंग का ही एक एक्सट्रीम रूप माना जाता है, जिसमें आप 23 घंटे फास्टिंग करते हैं और 1 घंटे के eating window में अपना डायट लेते हैं. इस दौरान करण ने एक्सरसाइज के साथ-साथ स्ट्रिक्ट डाइट को भी फॉलो किया.

करण को थी ये समस्या?

करण जौहर ने पॉडकास्ट में कहा था कि वो लंबे समय तक बॉडी डिस्मॉर्फिया से जूझते रहे थे. इसके बाद मेडिकल जांच में पता चला कि उन्हें थायरॉयड की समस्या भी है, जिसकी वजह से वो अपने वजन पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे. इसी वजह से उन्होंने OMAD फॉलो करने का फैसला लिया. उन्होंने 7 महीने में 20 किलो वजन कम किया. उन्होंने बताया कि शाम को 8 या साढ़े 8 वो खाते थे. उस मील में वो बिना लैक्‍टोज, ग्‍लूटन, चीनी के खाना खाते थे. 

Shraddha Pandey

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026