53 साल की उम्र में भी अकेले रहने पर छलका Karan Johar का दर्द, बोले-‘रब ने मेरी जोड़ी नहीं बनाई’

करण जौहर ने बताया है कि कैसा फील होता है जब सक्सेस मिलने के बाद भी उन्हें अकेले ही इसे सेलिब्रेट करना पड़ता है.

Published by Kavita Rajput

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) हाल ही में पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) के पॉडकास्ट में नजर आए थे. इस दौरान करण जौहर ने ‘अकेलेपन’ को लेकर खुलकर बात की है. करण ने बताया है कि कैसा फील होता है जब सक्सेस मिलने के बाद भी उन्हें अकेले ही इसे सेलिब्रेट करना पड़ता है. करण ने इस पॉडकास्ट में ये भी माना कि अब उन्होंने अपने इस अकेलेपन को ही अपना साथी बना लिया है. करण ने और क्या कुछ कहा आइये जानते हैं

रब ने मेरे लिए जोड़ी नहीं बनाई 

Related Post

53 साल के करण जौहर ने कहा कि कई बार लोगों ने उनसे कहा कि आप विदेश चले जाइए, वहां हो सकता है कि आपको आपका मनचाहा प्यार मिल जाए. हालांकि, करण की मानें तो ऐसा असल लाइफ में नहीं होता, वे यहां भारत में रहते हैं, मां और बच्चे भी यहीं हैं, फिल्ममेकर कहते हैं ये सब आजमा चुका हूं और सच्चाई ये है कि आखिर में अकेलापन ही हाथ लगा. करण से जब पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड को इतनी अच्छी अच्छी लव स्टोरीज दी हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में ऐसी कोई स्टोरी नहीं है ? जिसपर करण ने कहा, ‘रब ने वो जोड़ी मेरे लिए नहीं बनाई’. 

यदि सच्चा प्यार नहीं मिला तो अकेले ही रहना पसंद 

करण जौहर ने कहा कि यदि उनकी लाइफ में कल को सच्चा प्यार आता है तो वे शाहरुख की तरह बाहें फैलाकर उसका स्वागत करेंगे नहीं तो उन्हें अकेले रहना ही पसंद है. करण की पर्सनल लाइफ की ज्यादा जानकरी तो नहीं है लेकिन एक बार फिल्ममेकर ने ये ज़रूर कबूला था कि जब वे यंग एज में थे तब ट्विंकल खन्ना उन्हें बेहद पसंद थीं. बताते चलें कि आज भी करण और ट्विंकल अच्छे दोस्त हैं.

Kavita Rajput

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026