47 साल की उम्र में भी अनमैरिड है काजोल की बहन, दो एक्टर्स को डेट कर चुकी लेकिन…

तनीषा को रियलटी शो बिग बॉस के सांतवें सीजन में देखा गया था जहां अरमान कोहली से उनकी नजदीकियां बढ़ गई थीं.

Published by Kavita Rajput

Tanishaa Mukerji Unmarried: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) ने हाल ही में हुई दुर्गा पूजा में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. उन्हें सर्बोजनिन दुर्गा पंडाल में कई बार स्पॉट किया जहां वो अपनी बहन काजोल (काजोल) के साथ नजर आईं.हाल ही में तनीषा ने काजोल की तारीफ करते हुए उन्हें अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया है. तनीषा की बात करें तो वो 47 साल की हो चुकी हैं लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है. इस एज में भी तनीषा सिंगल क्यों हैं? इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बात की थी. कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में तनीषा ने बताया था कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की और उनके इस फैसले पर परिवार ने कैसे रियेक्ट किया. 

तनीषा ने कहा कि उनका परिवार इतना अच्छा है कि उन्होंने कभी उन्हें किसी चीज के लिए फ़ोर्स नहीं किया, वो अगर आज इतनी खुश हैं तो उसके पीछे उनके परिवार का ही हाथ है. मेरी मां और नानी हमेशा मुझसे कहा करती थीं कि लाइफ छोटी है, इसका खुलकर मज़ा लो. 

Related Post

तनीषा ने फ्रीज कराए थे एग्स
तनीषा ने 39 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे ताकि अगर उन्हें आगे कभी मां बनना हो तो उन्हें कोई दिक्कत न हो. तनीषा ने कहा, जब मैं एग्स फ्रीज करवाने के लिए डॉक्टर के पास गई तो उन्होंने मुझे ऐसा करने से मना किया. उन्होंने कहा कि इससे शरीर में थोड़ी दिक्कत हो सकती है लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने वो कदम उठाया. तनीषा ने कहा कि शादी हो या प्रेग्नेंसी, ये सबकी पर्सनल चॉइस का मामला होता है. कई लोग शादी नहीं करना चाहते तो कई लोगों को बच्चा पैदा नहीं करना होता है, इसमें कुछ गलत नहीं है. तनीषा ने कहा था कि उन्हें लाइफ में अब तक वैसा पार्टनर नहीं मिला है जिसके साथ वो घर बसा सकें. इसी वजह से उन्होंने अब तक अपना घर नहीं बसाया है. 

उदय चोपड़ा, अरमान कोहली को कर चुकीं डेट
बता दें कि तनीषा का नाम सबसे पहले उदय चोपड़ा से जुड़ा था. दोनों ने फिल्म नील एंड निक्की में साथ काम किया था. इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया. तनीषा को रियलटी शो बिग बॉस के सांतवें सीजन में भी देखा गया था जहां अरमान कोहली से उनकी नजदीकियां बढ़ गई थीं. दोनों शो खत्म होने के कुछ समय बाद तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया था. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026