‘सिलसिला’ में Rekha के साथ काम नहीं करना चाहती थीं जया, रखी थी ऐसी हैरान करने वाली शर्त

1981 में रिलीज हुई फिल्म सिलसिला काफी चर्चा में थी लेकिन इसकी कास्टिंग उतनी ही मुश्किल थी. फिल्म में एक्ट्रेस जया बच्चन काम नहीं करना चाहती थीं मगर वह कैसे मान गईं, चलिए जानते हैं...

Published by Kavita Rajput

Amitabh Bachchan Rekha Silsila movie controversy: 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिलसिला'(Silsila)  बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में रियल लाइफ लव ट्रायंगल को बड़े परदे पर रील लाइफ ट्रायंगल के तौर पर दिखाया गया. जी हां हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जया और रेखा (Rekha) की. 80 के दशक में अमिताभ  का नाम रेखा से जुड़ने लगा था. शादीशुदा होने के बावजूद बिग बी की रेखा से नजदीकियां छुपाए नहीं छुपी थीं. 

मीडिया और गॉसिप गलियारों में इनके अफेयर के किस्से इतने आम हो चले थे कि हर तरफ इनके ही अफेयर के चर्चे थे. अमिताभ और रेखा ने कभी अपने अफेयर को खुलकर नहीं स्वीकारा लेकिन इनके अफेयर के बारे में हर किसी को सबकुछ पता था. अब सवाल ये उठता है कि सिलसिला में ‘बाहरवाली’ रेखा के साथ अमिताभ की’घरवाली’ जया बच्चन कैसे मान गई थीं? 

Related Post

जया ने रखी थी ये शर्त
हाल ही में एक इंटरव्यू में संजीव कुमार की बायोग्राफी लिखने वाले हनीफ जावेरी और उनकी भतीजी जिग्ना ने इस बारे में अहम् खुलासा किया है. उन्होंने कहा, यश चोपड़ा जानते थे कि संजीव कुमार जया को अपनी बहन का दर्जा देते थे तो उन्होंने उन्हें फिल्म के लिए जया को राज़ी करने की जिम्मेदारी दी.जया फिल्म में काम करने के लिए मान गईं लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रख दी. 

इन दो एक्ट्रेसेस को ऑफर हुई थी फिल्म
जया की शर्त थी कि वो सेट पर तब भी मौजूद रहेंगी जब उनकी जरूरत न हो. हनीफ ने आगे कहा, इसकी वजह बेशक रेखा थीं. उनकी ये शर्त मान ली गई और फिर जया ने फिल्म में काम किया. उनसे पहले ये रोल परवीन बाबी और स्मिता पाटिल को भी ऑफर हुआ था लेकिन बात नहीं बन सकी थी. फिल्म जब रिलीज़ हुई तो ये कास्टिंग की वजह से बेहद सुर्ख़ियों में आ गई थी और आज भी इसकी चर्चा इसी वजह से होती है. 

Kavita Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026