गंदे-गंदे पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेके…जया बच्चन ने पैपराजी को कहा चूहा, जमकर निकाली भड़ास

जया ने सोशल मीडिया पर खुद को सबसे हेटेड पर्सन कहे जाने पर भी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे परवाह नहीं.

Published by Kavita Rajput

वेटरन बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन ने रविवार को मुंबई में हुए एक इवेंट में हिस्सा लिया. सब जानते हैं कि जया पैपराजी से चिढ़ती हैं और उन्हें बिलकुल पसंद नहीं करती हैं.ऐसे में इवेंट के दौरान उन्होंने पैपराजियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली और उन्हें भला-बुरा कहा. 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पैपराजियों पर बोलीं, कौन हैं ये लोग?

Related Post

जया ने कहा, मैं मीडिया की प्रोडक्ट हूं लेकिन मेरी पैपराजी से रिलेशनशिप जीरो है. कौन हैं ये लोग?क्या इन्हें हमारी कंट्री का प्रतिनिधित्व करने की ट्रेनिंग मिली है. आप उन्हें मीडिया कहते हैं. मैं मीडिया से आती हूं, मेरे पिता जर्नलिस्ट थे, मैं मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान करती हूं. मगर ये जो बाहर, ड्रेन पाइप टाइट गंदे गंदे पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेके…इन्हें लगता है कि इनके पास मोबाइल है तो ये आपकी तस्वीरें खींच सकते हैं और जो चाहे वो कह सकते हैं. और किस तरह के कमेंट्स ये पास करते हैं,किस तरह के लोग हैं ये?कहां से आते हैं, किस तरह का एजुकेशन है, क्या बैकग्राउंड है इनका? 

सोशल मीडिया पर आलोचना को लेकर बोलीं जया

जया ने सोशल मीडिया पर खुद को सबसे हेटेड पर्सन कहे जाने पर भी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे परवाह नहीं. आप मुझसे नफरत करते हैं, ये आपका ओपिनियन है, आप कह सकते हैं. मेरा ओपिनियन है कि मैं आपको बेहद नापसंद करती हूं क्योंकि आप एक चूहे की तरह हैं और मोबाइल कैमरा लेकर किसी के भी घर में घुस जाते हैं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026