क्या शहीद मेजर मोहित शर्मा की लाइफ पर बनी है रणवीर की ‘धुरंधर’? डायरेक्टर ने खुद किया बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी ये फिल्म शहीद मेजर मोहित शर्मा की लाइफ से प्रेरित है जिसको लेकर आदित्य धर ने क्लेरिफिकेशन दे दिया है.

Published by Kavita Rajput

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को लेकर लोगों के बीच ज़बरदस्त क्रेज़ है. फिल्म में रणवीर के साथ ही संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी ये फिल्म शहीद मेजर मोहित शर्मा की लाइफ से प्रेरित है. सोशल मीडिया पर इस दावे से जुड़े सैकड़ों पोस्ट्स फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही देखने को मिल रहे थे. हालांकि, आदित्य ने अब इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए ऑफिशियली अपना बयान दिया है. 

मेजर मोहित की लाइफ पर बेस्ड नहीं है फिल्म

Related Post

दरअसल, मेजर मोहित के भाई मधुर शर्मा ने डायरेक्टर आदित्य धर को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए पूछा था कि क्या ये फिल्म अंडरकवर स्पाई पर बेस्ड है ? बता दें कि मेजर मोहित शर्मा ने भी अंडरकवर स्पाई की ही तरह एक मिशन के लिए अपना नाम (इफ्तिखार भट्ट) और हुलिया बदलकर आतंकी संगठन हिजबुल के कैम्प में सेंध लगाई थी और बाद में दो आतंकियों को ढेर कर दिया था. बहरहाल, मधुर के इस सवाल पर डायरेक्टर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि धुरंधर शहीद मेजर मोहित शर्मा की लाइफ पर बेस्ड नहीं है. 

परिवार से पूछकर ही बनायेंगे फिल्म 

आदित्य ने कहा, ‘सर, हमारी ये फिल्म शहीद मेजर मोहित शर्मा की लाइफ पर बेस्ड नहीं है, ये एक ऑफिशियल क्लेरिफिकेशन है’. आदित्य ने आगे कहा, ‘मैं आपको भरोसा दिलाता हूं, यदि हम भविष्य में मोहित सर पर कोई बायोपिक बनाते हैं तो पहले परिवार से बात करेंगे और रजामंदी के साथ ही इसे बनायेंगे. यही मेजर मोहित की शहादत के प्रति हमारा सच्चा सम्मान होगा’. बताते चलें कि धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026