‘मैं बॉबी देओल हूं, प्लीज मुझे काम दो’, जब फिल्में न मिलने पर छलका एक्टर का दर्द, कह दी ऐसी बात

हाल ही में एक पॉडकास्ट में आए बॉबी ने अपने उस दौर को याद किया है जो शायद उनकी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर में से एक था.

Published by Kavita Rajput

बॉबी देओल (Bobby Deol) जिन्हें लोग अब लॉर्ड बॉबी देओल के नाम से भी बुलाते हैं अपने करियर में बड़ा उतार-चढ़ाव देख चुके हैं. बॉबी देओल ने 1995 में आई फिल्म ‘बरसात’ से बॉलीवुड में ज़बरदस्त डेब्यू किया था. फिल्म सुपरहिट थी, इसके बाद आई बॉबी की फ़िल्में सोल्जर, बादल, बिच्छु, अजनबी आदि बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त हिट साबित हुईं. हालांकि, इसके बाद साल 2000 आते तक एक्टर की किस्मत ने पल्टी मारी और देखते ही देखते उनकी फ़िल्में फ्लॉप होने लगीं एक जादू था जो खत्म होता रहा. अब हाल ही में एक पॉडकास्ट में आए बॉबी ने अपने उस दौर को याद किया है जो शायद उनकी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर में से एक था. 

गहरे अवसाद में चले गए थे बॉबी, लगा लाइफ खत्म हो गई 
बॉबी देओल ने अपने बुरे वक्त को याद करते हुए बताया कि वो दौर ऐसा था कि लगा कि अब मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा, सब खत्म हो गया है लाइफ में अब कुछ बचा नहीं है. एक्टर ने पॉडकास्ट में बताया कि उनके बेटे के एक कमेंट ने उन्हें नई ऊर्जा से भरा जिसके बाद वे फिर से हिम्मत करके घर से बाहर निकले और लोगों से काम मांगना शुरू किया. बॉबी बताते हैं कि, ‘मैं एक के बाद दूसरे डायरेक्टर से काम मांगने जाता और उनसे कहता मैं बॉबी देओल हूं, प्लीज मुझे काम दो’. 

Related Post

बॉबी का हुआ ज़बरदस्त कमबैक 
हालांकि, कहते हैं ना कि बुरे दिन लाइफ में आते जरूर हैं लेकिन ये परमानेंट नहीं होते. ऐसा ही बॉबी देओल के साथ हुआ,  फिल्ममेकर प्रकाश झा ने उन्हें अपनी वेबसीरीज ‘आश्रम’ में कास्ट किया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. देखते ही देखते बॉबी की किस्मत बदल गई. इसके बाद बॉलीवुड में बॉबी का कमबैक हुआ फिल्म ‘एनिमल’ से जिसके बाद फैन्स उन्हें लॉर्ड बॉबी कहकर बुलाने लगे थे. हाल के दिनों में बॉबी ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में रोल को लेकर खासी चर्चाओं में हैं.

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026