Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > जब माधुरी दीक्षित बनीं सबसे महंगी एक्ट्रेस, ‘हम आपके हैं कौन’ में मिली रिकॉर्ड फीस; सलमान खान को भी छोड़ा दिया था पीछे!

जब माधुरी दीक्षित बनीं सबसे महंगी एक्ट्रेस, ‘हम आपके हैं कौन’ में मिली रिकॉर्ड फीस; सलमान खान को भी छोड़ा दिया था पीछे!

Madhuri Dixit fees: ‘हम आपके हैं कौन’ की सफलता अपने आप में एक रिकॉर्ड थी. यह फिल्म सिनेमाघरों में पूरे 52 हफ्तों तक चली और उस समय करीब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया.

By: Shubahm Srivastava | Last Updated: February 1, 2026 10:00:51 PM IST



Madhuri Dixit and Salman Khan Movie: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी शानदार अदाकारी और बेहतरीन डांस से लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीता है. 90 के दशक में उन्होंने लगभग हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया, लेकिन सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है. इस फिल्म की केमिस्ट्री, गाने और पारिवारिक भावनाएं इतनी लोकप्रिय रहीं कि यह अपने दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हो गई.

‘हम आपके हैं कौन’ ने किया था अच्छा प्रदर्शन

‘हम आपके हैं कौन’ की सफलता अपने आप में एक रिकॉर्ड थी. यह फिल्म सिनेमाघरों में पूरे 52 हफ्तों तक चली और उस समय करीब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया, जो 90 के दशक में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी. फिल्म की जबरदस्त कमाई और लोकप्रियता को देखते हुए माधुरी दीक्षित की फीस को लेकर भी खूब चर्चा हुई.
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को करीब 2.7 करोड़ रुपये फीस मिली थी, जो उस दौर में किसी भी एक्ट्रेस के लिए बेहद बड़ी रकम थी. इसी फीस के साथ माधुरी हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गई थीं. कहा जाता है कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट में उन्हें सबसे ज्यादा फीस दी गई थी, यहां तक कि सलमान खान से भी ज्यादा.

ज्यादा फीस को लेकर माधुरी दीक्षित ने क्या कहा?

हालांकि, बाद में इस दावे पर सफाई भी आई. फिल्म रिलीज के काफी समय बाद सलमान खान और माधुरी दीक्षित दोनों ने ही स्पष्ट किया कि माधुरी को सलमान खान से ज्यादा फीस नहीं मिली थी. फिर भी, यह सच है कि उस दौर में माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा मांग वाली एक्ट्रेस थीं, जिनकी फीस कई मेल एक्टर्स के बराबर या उनसे ज्यादा हुआ करती थी.
 
‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी और सलमान के अलावा रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, रीमा लागू, आलोक नाथ और अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं. यह फिल्म न सिर्फ माधुरी दीक्षित के करियर का बड़ा माइलस्टोन बनी, बल्कि उन्हें बॉलीवुड की सबसे सफल और प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में हमेशा के लिए शामिल कर गई.

पार्टी में बेकाबू हो गया था ये एक्टर, हीरोइन की बहन को चाहता था ‘चूमना’; तब ‘विलेन’ ने हीरो बन रोक ली अनहोनी!

Advertisement