ड्रग्स की लत से Honey Singh के हो गए थे बुरे हाल, ठीक होने में लग गए इतने साल

हनी ने 2014 के आसपास ड्रग्स छोड़ दी थी. डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया और यहां तक कि कुछ समय तक तो हनी रिहेब सेंटर में भी रहे.

Published by Kavita Rajput

रैपर और बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों अपने एक से बढ़कर एक हिट गानों की वजह से चर्चा में हैं. इस बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने उस दौर के बारे में बात की है जब वह ड्रग्स की लत में फंस गए थे. हनी को इस लत से लाइफ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हनी को शराब और ड्रग्स की ऐसी लत लगी थी कि वो एक दिन भी इसके बिना नहीं रह पाते थे. 

रिकवर होने में लग गए आठ साल

हनी ने इंटरव्यू में अपनी इस लत से पीछा छुड़ाने को लेकर कहा, इससे मुझे लाइफ में बेहद नुकसान झेलना पड़ा. आज मैं अपने जवान भाई-बहनों को ये सलाह देता हूं कि वो खासकर ड्रग्स से बिलकुल दूर रहें क्योंकि इससे काफी डैमेज होता है. धीरे-धीरे ये आपको इतना नुकसान पहुंचाती है कि आपको समझ ही नहीं आता है.

Related Post

हनी ने 2014 के आसपास ड्रग्स छोड़ दी थी. डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया और यहां तक कि कुछ समय तक तो हनी रिहेब सेंटर में भी रहे. उन्होंने इस बारे में कहा, मुझे रिकवर होने में आठ साल का लंबा वक्त लग गया. ड्रग्स मेरे सिस्टम से जा ही नहीं रही थी. मैं कभी नहीं चाहूंगा कि मेरा दुश्मन उस परिस्थिति से गुजरे, जिनसे मैं गुजरा हूं. 

ड्रग एडिक्शन की वजह से टूट गई शादी

बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने खुलासा किया था कि ड्रग्स से केवल उन्हें ही नुकसान नहीं पहुंचा था बल्कि इससे उनकी शादीशुदा जिंदगी भी बर्बाद हो गई थी. हनी ने कहा था, 2011 में शालिनी से शादी होने के बाद, 9-10 महीने हम लोग साथ रहे ठीक ठाक..उसके बाद एकदम से सक्सेस फटी..मैं फिर घर की तरफ मुड़ा ही नहीं. मम्मी-पापा, गुड़िया और शालिनी को मैंने एकदम से छोड़ दिया था,बहुत खराब किया था. बता दें कि शालिनी और हनी का तलाक हो गया था. हनी की पूर्व पत्नी ने उनपर घरेलु हिंसा समेत कई आरोप लगाए थे.

Kavita Rajput

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026