सलमान की सौतेली मां के लिए मसीहा बनकर आया था डॉन, चुटकियों में करवा दिया था ये मुश्किल काम

राकेश मारिया की किताब में खुलासा, हेलन को पहले पति प्रेम नारायण अरोड़ा ने घर से निकाल दिया था, तब मुंबई के डॉन करीम लाला ने मसीहा बनकर उनकी मदद की.

Published by Kavita Rajput

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया (Rakesh Maria) की नई किताब ‘व्हेन इट ऑल बिगिंस’ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. किताब में सलमान खान (Salman Khan) की सौतेली मां हेलन (Helen) से जुड़ा एक किस्सा है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. हेलन एक समय इंडस्ट्री का बड़ा नाम थीं ऐसी शायद ही कोई बड़ी फिल्म हुआ करती थी जिसमें उनके कैबरे डांस वाला सॉंग ना रखाया जाता हो.हालांकि, राकेश मारिया की किताब में हेलन की पर्सनल लाइफ से जुड़ा ऐसा किस्सा बताया गया है जिसके बारे में शायद ही किसी ने सुना हो. 

मुंबई का डॉन बना था हेलन का मसीहा

किताब में बताया गया है कि मुंबई के चर्चित डॉन रहे करीम लाला ने एक बार हेलन की बहुत बड़ी मदद की थी. दरअसल, हेलन की लाइफ में सलीम खान से पहले फिल्ममेकर प्रेम नारायण अरोड़ा थे. अरोड़ा उम्र में हेलेन से 23 साल बड़े थे और हेलन की सारी कमाई का हिसाब वही रखते थे. यहीं से कहानी की शुरुआत होती है, अरोड़ा का करियर हाशिए पर आ गया था इस बीच वे हेलन की कमाई उड़ाने लगे. हेलन ने जब इस बात का विरोध किया तो दोनों के बीच तना-तानी होने लगी, बात इतनी बढ़ी कि एक दिन अरोड़ा ने हेलन को उनके ही घर से बेदखल कर दिया. ऐसे में डॉन करीम लाला ने उनकी मदद की थी. 

Related Post

दिलीप कुमार ने लिखा लैटर

हेलन ने मदद के लिए इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क किया लेकिन सिर्फ आश्वासन मिले, इस बीच वे दिलीप कुमार से मिलीं. किताब में जिक्र है कि दिलीप ने हेलेन की मदद के लिए डॉन करीम लाला से संपर्क साधा और लाला के नाम एक खत लिखकर हेलन को दिया. करीम लाला महिलाओं की बड़ी इज्जत करता था. ऐसे में जब हेलन उनके पास अपनी समस्या लेकर गईं और दिलीप कुमार का लिखा ख़त दिया तब करीम लाला ने उनकी पूरी बात सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि उनका घर उन्हें वापस मिल जायेगा. हेलन जब घर पहुंची तो देखकर हैरान थीं कि अरोड़ा घर छोड़कर जा चुके थे. हेलन समझ गईं कि ये काम करीम लाला का ही था और मुसीबत के समय वे उनके लिए मसीहा बनकर आये थे.

Kavita Rajput

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026