किसके बाप में दम है कि…इस बात से भड़क गए Govinda, काजोल-ट्विंकल के सामने जमकर उतारा गुस्सा!

गोविंदा ने उन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है जिनमें कहा गया था कि वो फिल्म सेट्स पर शूटिंग के लिए लेट आते थे.एक्टर ने इसका कारण भी बताया और सफाई भी दी.

Published by Kavita Rajput

Govinda controversy: बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने अपने खिलाफ फैली निगेटिव खबरों और अफवाहों पर बात की है. शो ‘टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल’में गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में झेले गए अपमान पर भी बात की क्योंकि उनपर हमेशा से शूटिंग पर लेट पहुंचने के आरोप लगते थे. 

लेट पहुंचने पर बोले गोविंदा 
गोविंदा ने उन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया जिनमें कहा गया था कि वो फिल्म सेट्स पर शूटिंग के लिए लेट आते थे. उनकी इस आदत की वजह से उनके कई लोगों से रिश्ते भी खराब हो गए थे. इस आदत पर गोविंदा ने सफाई दी और कहा, मैं इस बात से बहुत आहत हुआ थाकि मैं टाइम पे नहीं आता हूं. मैंने कहा किसके बाप के अंदर ताकत है कि वो 5 शिफ्ट करे और टाइम पर आए. पॉसिबल ही नहीं है, हो ही नहीं सकता. इतनी ज्यादा शूटिंग कैसे करेगा आदमी? यहां तो एक पिक्चर के अंदर थक जाते हैं लोग. 

Related Post

गोविंदा ने ये भी कहा कि गॉसिप गलियारों में उड़ती अफवाहों और मीडिया में छपी खबरों ने इस मुद्दे को बेहद बड़ा बना दिया और छोटी सी बात को बड़ी हेडलाइन के तौर पर पेश कर दिया. गोविंदा ने सफाई में ये भी कहा कि कई बार लेट आने की वजहें उनके बस में नहीं होती थी जैसे कि ट्रैफिक, टाइट शूटिंग शेड्यूल और शूटिंग के लिए दूसरे डिपार्टमेंट पर निर्भरता भी इसका अहम कारण थीं.  

संजय दत्त ने कर दिया था हंगामा
बता दें कि गोविंदा की लेट आने की आदत के कारण ही संजय दत्त एक बार आपा खो बैठे थे. गोविंदा शूटिंग पर 9 घंटे देरी से पहुंचे थे जिससे संजय बेहद गुस्सा हो गए थे. उन्होंने इससे परेशान होकर क्रू मेंबर को गाली तक दे दी थी. गोविंदा की आखिरी फिल्म की बात करें तो वो 2019 में फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026