खाना देखकर खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाती ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बाद में होता है अफसोस

फातिमा ने यह भी कहा कि खाने को लेकर वे अपनी समझ बढ़ा रहीं हैं और पहले जैसी गलती अब कम ही दोहराती हैं.

Published by Kavita Rajput

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) हाल ही में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के चैट शो में पहुंची थीं. इस दौरान फातिमा ने खुद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है. फातिमा ने बताया है कि खाने को लेकर उनका खुद पर कोई कंट्रोल नहीं रहता है. जब भी वे खाना देखती हैं तो इतना खा लेती हैं कि बाद में उन्हें अफ़सोस होता है कि ऐसा क्यों किया ? चैट शो के दौरान फातिमा ने अपनी ईटिंग हैबिट्स के बारे में और क्या कुछ कहा है आइये जानते हैं

दंगल में वजन बढ़ाने के लिए खाया खूब खाना 

Related Post

रिया चक्रवर्ती से बातचीत में फातिमा ने कहा, ‘खाने के साथ मेरा टॉक्सिक रिलेशन है, इसे लेकर मैं खुद से कई बार गुस्सा तक हो जाती हूं क्योंकि मेरा खुद पर कोई कंट्रोल नहीं है. मैं जब खाती हूं ये नहीं देखती कितना खा लिया, इस बात का बाद में मुझे अफ़सोस भी होता है कि आखिर खाने को लेकर मैं खुद पर काबू क्यों नहीं रख पाती ?’

फातिमा ने इस दौरान फिल्म दंगल की शूटिंग से जुड़ा किस्सा भी साझा किया. इस फिल्म के लिए फातिमा को अपना वजन बढ़ाना था और इसके लिए वे 2500 से 3000 कैलोरी डेली लेती थीं. हालांकि, फातिमा बताती हैं कि फिल्म की शूटिंग के समय जो डाइट वे लेती थीं वही आज भी लेती हैं जिसके चलते उन्हें अनहेल्दी भी फील होता है.

खाने को लेकर अपनी समझ बढ़ा रहीं हैं फातिमा

हालांकि, फातिमा ने यह भी कहा कि खाने को लेकर वे अपनी समझ बढ़ा रहीं हैं और पहले जैसी गलती अब कम ही दोहराती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म में विजय वर्मा उनके अपोजिट दिखाई देंगे, यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026