‘Faqeer’ फेम सिंगर-कंपोजर Rishabh Tandon का निधन, मौत की वजह कर देगी हैरान

Rishabh Tandon Passed Away: सिंगर और कंपोजर ऋषभ टंडन का अचानक निधन हो गया. इस खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. करीबी दोस्त ने मौत की पुष्टि की है.

Published by Shraddha Pandey

Rishabh Tandon Death Reason: बॉलीवुड (Bollywood) और म्यूजिक इंडस्ट्री (music industry) को बड़ा झटका लगा है. फेमस कंपोजर और एक्टर ऋषभ टंडन (Rishabh Tandon), जिन्हें स्टेज नाम फकीर (Faqeer) से जाना जाता था. उनका दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया. खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री इंडसाइडर्स (industry insiders) दोनों ही शॉक में हैं और ट्रिब्यूट (tributes) की बौछार हो रही है.

यह दुखद खबर सबसे पहले इंस्टाग्राम पर पपराजो Viral Bhayani ने शेयर की. फकीर (Faqeer) के हिट ट्रैक्स जैसे ‘Yeh Ashiqui’, ‘Chand Tu’, ‘Dhu Dhu Kar Ke’ और ‘Fakeer Ki Zubaani’, अब उनके फैंस के लिए हमेशा यादगार रहेंगे. उनके म्यूजिक की वाइब और सिग्नेचर स्टाइल ने यूथ के बीच उन्हें अलग पहचान दिलाई.

A post shared by Rishabh Tandon (@rishabhtandonofficial)

सोशल मीडिया पर खूब रहते थे एक्टिव

फकीर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे. उनके इंस्टाग्राम पर 449k फॉलोअर्स थे. और, वो हमेशा अपने पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते थे. उनकी इंस्टा बायो पढ़ने लायक था: “A Believer, possessed by the energies of Shiva, Singer | Composer| Actor.”

Related Post

A post shared by Rishabh Tandon (@rishabhtandonofficial)

फैंस का रिएक्शन

उनकी सडेन मौत से ना सिर्फ फैंस, बल्कि साथ काम करने वाले को-सिंगर्स और स्टार्स भी बेहद दुखी हैं. कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लिखा कि फकीर की म्यूजिक और उनकी पर्सनालिटी दोनों ही हमेशा याद आएंगे. सिंगर की आवाज, उनके म्यूजिक का स्वैग और उनका यूनीक स्टाइल हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा. इंडस्ट्री ने एक टैलेंटेड और क्रिएटिव स्टार खो दिया है. लेकिन, उनके ट्रैक्स और उनकी vibes हमेशा fans के साथ रहेंगी.

A post shared by ❤️Olesya Nedobegova -Tandon♥️🥰🌺🌸👑 (@olesya_tandonofficial)

ऋषभ की आखिरी पोस्ट

ऋषभ की आखिरी पोस्ट उनके जन्मदिन का एक वीडियो है. जिसे ऋषभ की पत्नी ओलेस्या ने अपलोड किया था. ऋषभ ने अपने इंस्टाग्राम पर उसे रीशेयर किया था. इस पोस्ट में ऋषभ और उनकी पत्नी काफी प्यारे पोज देते दिख रहे हैं. वीडियो से साफ जाहिर होता है कि दोनों के बीच कितना गहरा प्यार था. उनकी यह पोस्ट देख लोग भावुक हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि भगवान उनकी पत्नी को हिम्मत दें.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026