जब सोनाक्षी सिन्हा ने कॉलेज में छिपाई अपनी पहचान, कहा-‘मैं शत्रुघ्न सिन्हा के घर के पीछे रहती हूँ’

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Bollywood Popular Actress Sonakshi Sinha) ने बड़ा ही मजेदार किस्सा (Interesting Story) शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने लंबे समय तक अपने सहपाठियों (Classmate) से अपनी असली पहचान छिपाकर (Hide Identity) रखी थी.

Published by DARSHNA DEEP

Why did Sonakshi Sinha mislead her college classmates about where she lived?: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने कॉलेज के दिनों का एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए सभी के चेहरों पर एक मुस्कान ला दी है. जहां, उन्होंने यह बताया कि कैसे उन्होंने लंबे समय तक अपने सहपाठियों से अपनी असली पहचान और घर का पता छिपाकर रखा हुआ था. 

पहचान छिपाने की क्या है असली वजह?

एक्ट्रेस ने इस मामले में बड़े ही खुलकर बात करते हुए बताया कि वह SNDT कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं और वह नहीं चाहती थीं कि लोग उन्हें एक ‘स्टार किड’ के रूप में जानें और उनसे दोस्ती करें. उनका कहना था कि  अगर लोगों को पता चल जाए कि वह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं, तो उनका व्यवहार पूरी तरह से बदल जाएगा. साथ ही उन्होंने आगे बताया कि  वह कॉलेज में एक सामान्य छात्रा की तरह रहना चाहती थीं और लोगों के साथ स्वाभाविक (Neutral) रिश्ते बनाना चाहती थीं. सबसे हैरान करने वाली बात उन्होंने यह बताई कि, दो सालों तक उनका सहपाठियों को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वह कौन हैं और किसकी बेटी हैं. 

Related Post

आखिर सच कैसे आया सामने?

वह किस्सा तब सामने आया जब मुंबई में भारी बारिश हो रही थी. उन्होंने बताया कि उस दिन वह अपनी कार से कॉलेज नहीं गई थीं. कॉलेज की एक अन्य छात्रा, जो जुहू इलाके में ही रहती थी, उसने कार से घर छोड़ने के लिए पूछा था. जब उनकी सहेली ने उनसे पूछा कि कहां उतार है, तब  सोनाक्षी ने सीधे अपना घर बताने के बजाय चतुराई से कहा, “आप शत्रुघ्न सिन्हा का घर जानते हैं? मैं बस उसके ही पीछे रहती हूँ. 

बयान पर क्या थी सहेली की प्रतिक्रिया?

जैसे ही वह अपने दोस्त के साथ जुहू पहुंचीं, तो उनकी सहेली यह जानकर दंग रह गई कि “शत्रुघ्न सिन्हा के घर के पीछे” कोई और घर नहीं है, बल्कि सोनाक्षी सीधे उसी बंगले यानी रामायण के अंदर जा रही थीं. जिसपर  सोनाक्षी ने हंसते हुए स्वीकार किया कि वह शत्रुघ्न सिन्हा की ही बेटी हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, अपनी पहचान छिपाने से उन्हें कॉलेज में वास्तविक दोस्त बनाने में बेहद ही मदद मिली और उन्हें एक इंसान के तौर पर पसंद किया जाता था, न कि एक सेलिब्रिटी की बेटी की तौर पर. फिलहाल, सोनाक्षी आज भी इस बात को याद करके खूब हंसती भी हैं. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026