क्रिसमस का महा-धमाका, कार्तिक-अनन्या की केमिस्ट्री और एनाकोंडा का खौफ, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये फिल्में

क्रिसमस का यह सप्ताह (Christmas Week) भारतीय सिनेमाघरों (Indian Cinema Houses) के लिए काफी बड़ा है, जहां रोमांस, (Romance) कॉमेडी (Comedy) और थ्रिलर (Thriller) का तड़का लगने वाला है.

Published by DARSHNA DEEP

Christmas 2025 Movie Releases in Theatres: इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ और हॉलीवुड की कॉमेडी-हॉरर ‘एनाकोंडा’ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. जहां, दक्षिण भारतीय सिनेमा की बात करें तो मोहनलाल की ‘वृषभ’ बड़े पैमाने पर रिलीज हुई है, जो दर्शकों को एक भव्य अनुभव देने की बात करती है. तो वहीं, दूसरी तरफ  यह सप्ताह हर तरह के फिल्म प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर होने वाला है. 

1. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी को हर कोई पसंद कर रहा है. यह फिल्म एक मॉडर्न रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित है. समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल के आखिरी की सबसे बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड रिलीज में से एक मानी जा रही है. 

2. एनाकोंडा

यह फिल्म साल 1997 की क्लासिक फिल्म का एक कॉमेडी-थ्रिलर पर आधारित है. इसमें पॉल रड और जैक ब्लैक मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे, जहां कुछ दोस्त अमेज़न के जंगलों में एक फिल्म बनाने जाते हैं और असली विशाल सांप के चंगुल में बुरी तरह से फंस जाते हैं.

3. वृषभ

तो वहीं, दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की यह एक पैन-इंडिया फिल्म है. जो एक महाकाव्य ड्रामा पर आधारित है. इस फिल्म में पिता और पुत्र के बीच के रिश्तों को बड़े ही खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया है. इसके साथ ही इस फिल्म में  पिता और पुत्र के रिश्तों और उनके पिछले जन्मों की कहानी के बार में भी विस्तार से बताया गया है.

4. शंभाला

आदि साईकुमार अभिनीत यह एक तेलुगु सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर है, जो एक गांव में हुई रहस्यमयी घटनाओं और यूएफओ (UFO) के इर्द-गिर्द घूमती है.

Related Post

5. चैंपियन

यह एक तेलुगु स्पोर्ट्स पीरियड ड्रामा है, जिसमें रोशन मेका मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. यह कहानी आजादी से पहले के दौर में फुटबॉल के संघर्ष के बारे में अच्छी तरह से पर्दे पर दर्शाती है. 

6. सिरई

यह एक तमिल क्राइम ड्रामा है, जो वास्तविक घटनाओं पर पूरी तरह से आधारित है.  इसमें एक पुलिस अधिकारी द्वारा कैदी को स्थानांतरित करने की तनावपूर्ण यात्रा के बारे में बताया गया. 

7. रेट्ठा थाला

अरुण विजय अभिनीत यह एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो अपनी दमदार रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है.

8. मार्टी सुप्रीम

हॉलीवुड की यह फिल्म पिंग-पोंग खिलाड़ी के जीवन पर आधारित है, जिसमें टिमोथी चालमेट अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं. 

9. सर्वम माया

यह एक भावनात्मक और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म है जो दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज होने वाली है.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

OnePlus 15R Price Hike: एक मार्च से वनप्लस 15आर की कीमत में होगा बड़ा इजाफा! यहां जानें नई कीमतें

OnePlus 15R new price India: एक मार्च से इसकी कीमत में इजाफा हो सकता है.…

February 27, 2026

Delhi Traffic Advisory: राजधानी में शनिवार को इन रास्तों पर रहेगा डाइवर्जन; बाहर निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Police: एडवाइजरी के अनुसार 4th एवेन्यू और गुर्जर चौक से ट्रैफिक को बारापुला…

February 27, 2026

sim binding rules: व्हाट्सएप यूजर्स हो जाएं तैयार, जानें 1 मार्च से क्या होगा आपके फोन पर, बदलने वाले हैं यह नियम

sim binding rules: केंद्र सरकार ने सिम बाइंडिंग नियम लागू करने की डेडलाइन बढ़ाने से साफ…

February 27, 2026

Ind vs WI Record: भारत-वेस्टइंडीज में सेमीफाइनल को लेकर महामुकाबला; जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Ind vs WI Record: अगर टी20 इंटरनेशनल के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत…

February 27, 2026

Royal Wedding in Jodhpur: कौन हैं निकेश अरोड़ा? जिनकी बेटी की शाही शादी भारत से अमेरिका तक चर्चा का केंद्र बनी

Royal Wedding in Jodhpur: जोधपुर में आयोजित यह शाही शादी भारतीय-अमेरिकी टेक उद्योगपति की बेटी…

February 27, 2026