क्या 8 घंटे की शूटिंग सीमा दीपिका की नई सोच है या पुराना किस्सा दोहराती है?

बॉलीवुड सिर्फ फिल्मों का जादू नहीं, बल्कि उसके पीछे चलने वाली दिलचस्प कहानियों का भी खजाना है. शूटिंग फ्लोर पर क्या होता है, कैसे होता है और किसके नखरे कैसे पूरे किए जाते हैं यह सब सुनने में उतना ही मजेदार होता है जितना पर्दे पर सितारों का ग्लैमर.

Published by Komal Singh

हाल ही में डाइरेक्टर तिन्नू आनंद ने एक पुराना किस्सा साझा किया जिसने इंडस्ट्री के कामकाज के तौर-तरीकों पर फिर से चर्चा छेड़ दी. उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें नर्वस ब्रेकडाउन का सामना करना पड़ा. वजह थी सितारों के शिफ्ट और कामकाज को लेकर उनके अलग-अलग नियम.

शशि कपूर और ऋषि कपूर का शिफ्ट ड्रामा

तिन्नू आनंद ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त शशि कपूर ने 8 घंटे की शिफ्ट को महज़ 2 घंटे में समेटने का दबाव बनाया. वहीं दूसरी तरफ ऋषि कपूर का सख्त नियम था शाम 6 बजे के बाद मैं सेट पर नहीं रुकूंगा. सोचिए, एक तरफ 8 घंटे की मेहनत को 2 घंटे में पूरा करने की जिद और दूसरी तरफ घड़ी देखकर सेट छोड़ देने की आदत! ऐसे हालात में डायरेक्टर का पागल होना लाजमी था. आनंद ने खुद माना कि इन डिमांड्स और स्टार्स की शर्तों ने उन्हें इतना परेशान किया कि उनका नर्वस ब्रेकडाउन तक हो गया. यह किस्सा सुनकर साफ होता है कि ग्लैमर के पीछे इंडस्ट्री कितनी मुश्किलों और दबावों से भरी रहती है.

दीपिका पादुकोण का बयान

अब जरा कट मारते हैं आज की पीढ़ी पर हाल ही में दीपिका पादुकोण भी अपनी शर्तों को लेकर सुर्खियों में रहीं. उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि वे 8 घंटे से ज़्यादा शूटिंग नहीं करेंगी. उनकी नज़र में वर्क-लाइफ बैलेंस और मानसिक स्वास्थ्य सबसे ज़रूरी है.दीपिका का यह बयान भले ही उस दौर से अलग लगे, लेकिन असल में यह उसी बहस की अगली कड़ी है, काम का बोझ, स्टार्स की सीमाएँ और प्रोड्यूसर्स की उम्मीदें. फर्क बस इतना है कि आज इसे “प्रोफेशनलिज़्म” और “सेल्फ-केयर” के नाम से देखा जाता है, जबकि पहले इसे “स्टार नखरे”कहकर खारिज कर दिया जाता था.

Related Post

बदलते वक्त का बदलता रवैया

अगर गौर करें तो यह सिलसिला नया नहीं है. 70-80 के दशक में भी सितारे अपनी शर्तों पर काम करते थे. बस उस दौर में इसका असर फिल्म की यूनिट और डायरेक्टर्स पर साफ दिखता था. आजकल सितारे अपने अधिकारों और सीमाओं के बारे में ज्यादा खुलकर बोलते हैं, और इंडस्ट्री भी उन्हें मान्यता देने लगी है.शशि कपूर और ऋषि कपूर के समय में डायरेक्टर्स को घड़ी देखकर काम करवाना पड़ता था. अब दीपिका पादुकोण जैसी सुपरस्टार्स कह देती हैं . 8 घंटे बस, उसके बाद नहीं. फर्क सिर्फ इतना है कि आज के दौर में इसे पब्लिक सपोर्ट भी मिलता है, क्योंकि दर्शक भी जानते हैं कि लगातार 12-14 घंटे शूट करना किसी मशीन का काम है, इंसान का नहीं.

नखरे या जरूरत?

सवाल यही है, क्या यह स्टार्स के नखरे हैं या फिर उनकी जरूरी डिमांड्स? शशि कपूर और ऋषि कपूर की शर्तें डायरेक्टर के लिए सिरदर्द थीं, जबकि दीपिका की शर्तें एक नए दौर की निशानी हैं, जहां मानसिक स्वास्थ्य और वर्क-लाइफ बैलेंस पर जोर दिया जाता है.गॉसिप हो या हकीकत, एक बात तो पक्की है—बॉलीवुड में कैमरे के पीछे चलने वाली ये कहानियां हमेशा मजेदार और सोचने पर मजबूर करने वाली होती हैं.

Komal Singh
Published by Komal Singh

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026