Disha Patani के घर कई राउंड हुई फायरिंग, आखिर बरेली वाले घर पर किसने चलाई गोलियां

Firing At Disha Patani House: दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है. खबरों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे वारदात को अंजाम दिया गया. इसके पीछे किसका हाथ है आईए जानते हैं.

Published by Shraddha Pandey

Disha Patani Latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के बरेली स्थित घर के बाहर हाल ही में हुई फायरिंग ने सुर्खियां बटोर दी हैं. जानकारी के अनुसार, घटना तड़के 4 बजे हुई. हालांकि, इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. इस घटना ने दिशा और उनके परिवार के लिए सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है. खबरों के मुताबिक 0बाइक सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने एक्ट्रेस के घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं.चौंकाने वाली बात ये है कि इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है.

यहां देखें पोस्ट

गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा करते हुए कहा कि यह हमला संत प्रेमानंद महाराज के अपमान का बदला लेने के लिए किया गया है. बरेली पुलिस इस पोस्ट की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए भी पूरी जोरों से कार्रवाई में जुटी है. 

Related Post

भोजपुरी सिनेमा की सबसे कातिल हसीना है Pawan Singh की ये हिरोइन, फिगर देख खड़ा हो जाएगा रोम-रोम

पोस्ट नें दिशा की बहन खुशबू पाटनी का नाम 

बता दें कि घटना के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हुआ. इसमें दो नाम, वीरेंद्र चरण और महेंद्र सारन (डेलाना) का जिक्र किया गया. इसके बाद आरोप लगाया गया कि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने हिंदू देवी-देवताओं और सनातन धर्म का अपमान किया है. यह फायरिंग सिर्फ एक ‘ट्रेलर’ है और आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सेलिब्रिटी सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुरक्षा और सेलिब्रिटी सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं. हाल ही में कई अन्य स्टार्स के घरों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें सलमान खान का नाम भी शामिल है. दिशा के फैंस ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई और उनके सुरक्षित रहने की कामना की. 

Shraddha Pandey

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026