धुरंधर: द रिवेंज को देखने आए फैंस हुए नाराज, फिल्ममेकर्स को मांगनी पड़ी माफी; जानें क्या है मामला?

Dhurandhar Theatre Problem: फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि मलयालम और कन्नड़ भाषा के शो तकनीकी कारणों से टाल दिए गए हैं.

Published by Shubahm Srivastava

Dhurandhar Screening Controversy: धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. रिलीज से ठीक पहले फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया, जिसने फैंस को चौंका भी दिया और थोड़ा निराश भी किया.

तकनीकी दिक्कतों से टले शो

फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि मलयालम और कन्नड़ भाषा के शो तकनीकी कारणों से टाल दिए गए हैं. हालांकि, हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन तय समय पर ही रिलीज होंगे. हिंदी शो शाम 5 बजे से शुरू होंगे, जबकि तमिल और तेलुगु शो रात 9 बजे से चलाए जाएंगे. वहीं मलयालम और कन्नड़ दर्शकों को फिल्म देखने के लिए अगले दिन तक इंतजार करना होगा.

बिलासपुर में हंगामा

इस बीच, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फिल्म के पहले शो के दौरान हंगामा भी देखने को मिला. 36 मॉल स्थित सिनेमा हॉल में शो एक घंटे की देरी से शुरू हुआ, जिससे दर्शक नाराज हो गए. गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए टिकट के पैसे वापस करने की मांग की. दर्शकों ने आरोप लगाया कि पहले शो के नाम पर ज्यादा पैसे वसूले गए. वहीं, सिनेमा प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि फिल्म का प्रिंट देर से पहुंचने के कारण शो में देरी हुई.

Related Post

टीम ने मांगी माफी

फिल्ममेकर्स ने इस असुविधा के लिए दर्शकों से माफी भी मांगी है. जिन लोगों ने मलयालम या कन्नड़ वर्जन के टिकट पहले से बुक किए हैं, उनके लिए दो विकल्प दिए गए हैं—या तो वे अपना पूरा रिफंड ले सकते हैं या फिर हिंदी वर्जन को सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं. टीम ने भरोसा दिलाया कि तकनीकी समस्या जल्द ही ठीक कर ली जाएगी और सभी भाषाओं में फिल्म उपलब्ध होगी.

निर्देशक की खास अपील

इससे पहले Aditya Dhar ने दर्शकों से एक खास अपील भी की थी. उन्होंने सभी फैंस से आग्रह किया कि फिल्म की कहानी या स्पॉइलर पहले से शेयर न करें, ताकि हर दर्शक बिना किसी जानकारी के फिल्म का आनंद ले सके. उनका मानना है कि हर व्यक्ति को अपनी अलग राय बनाने का मौका मिलना चाहिए.

Dhurandhar: धुरंधर पार्ट-2 को लेकर नया ट्विस्ट! किसने की बैन करने की मांग? क्या 19 मार्च को नहीं हो पाएगी रिलीज?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Insurance Complaints: पॉलिसी लेने से पहले सावधान, ये बीमा कंपनियां कर रही हैं ग्राहकों को परेशान, यहां देखें शिकायतों का डेटा

Insurance Complaints: भारत में बीमा पॉलिसीधारकों की नाराजगी बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2022-23 से…

March 18, 2026

X down: एक्स प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में डाउन, सर्विस हुई ठप, नहीं दिख रहे नए पोस्ट

X down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार रात 8:15 बजे से दुनियाभर में ठप हो…

March 18, 2026

चीन-ईरान सैन्य गठजोड़ को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई रिपोर्ट ने बढ़ाई ट्रंप-नेतन्याहू की टेंशन

Sodium perchlorate supply: चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन और रॉकेट ईंधन तैयार करने में…

March 18, 2026

TVS Apache RR310 Vs Bajaj Pulsar N125: माइलेज और स्पीड! जानें कौन सी बाइक देगी बेहतर वैल्यू

Bike comparison 2026 India: Apache RR310 एक प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे ट्रैक के…

March 18, 2026

Weather 19 March 2026: IMD के अलर्ट के बाद निकाल लें छतरी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Weather Forecast 19 March 2026: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदल चुका…

March 18, 2026

Hindu-nav-varsh-2026: हिंदू नव वर्ष पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

Hindu nav varsh 2026: हिंदू नव वर्ष 2026 कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा,…

March 18, 2026