‘आनंद’ में राजेश खन्ना को साइन करने पर भड़क गए थे Dharmendra, डायरेक्टर को नशे में ऐसे सिखाया था सबक

जब इंडस्ट्री में काका अपने पैर जमा रहे थे तब तक धर्मेंद्र कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बावजूद अपने ज़माने के मशहूर फिल्ममेकर्स ऋषिकेश मुखर्जी ने धर्मेंद्र को फिल्म में न लेकर राजेश खन्ना को चुन लिया था.

Published by Kavita Rajput

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को इंडियन सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता था. 1969 से 1971 तक उनकी 15 फिल्में हिट हुई थीं जिसके बाद फैंस उनके दीवाने हो गए थे. राजेश खन्ना से पहले किसी एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया था तो वो धर्मेंद्र (Dharmendra) थे जिन्हें बॉलीवुड के हीमैन की उपाधि आज भी दी जाती है. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर का दर्जा दिया जाता है. राजेश खन्ना ने जहां फिल्म ‘आखिरी खतसे 1966 में डेब्यू किया था, वहीं धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरा’ से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था.

जब इंडस्ट्री में काका अपने पैर जमा रहे थे तब तक धर्मेंद्र कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बावजूद अपने ज़माने के मशहूर फिल्ममेकर्स ऋषिकेश मुखर्जी ने धर्मेंद्र को फिल्म में न लेकर राजेश खन्ना को चुन लिया था. जी हां, इस वजह से दोनों एक्टर्स के बीच एक समय राइवलरी भी देखने को मिली थी और धरम पाजी ने इस बात से आहत होकर डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी को काफी परेशान भी कर दिया था. कैसे चलिए आपको बताते हैं…

कहानी सुनाई धर्मेंद्र को और रोल दे दिया काका को…

Related Post

किस्सा तब का है जब ऋषि दा फिल्म आनंद बना रहे थे. धर्मेंद्र ने ये किस्सा खुद ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनाते हुए कहा था, मुझे ऋषि दा ने फिल्म ‘आनंद’ की कहानी फ्लाइट में सुनाई थी. उन्होंने फिल्म में मुझे लेने की बात करते हुए कहा था, हम साथ में फिल्म में ऐसा करेंगे, वैसा करेंगे लेकिन बाद में मुझे मालूम चला कि फिल्म तो राजेश खन्ना के साथ शुरू कर दी गई है.

धर्मेंद्र ने डायरेक्टर की नाक में किया दम

धर्मेंद्र को इस बात का बेहद बुरा लगा और उन्होंने शराब पीने के बाद नशे की हालत में ऋषिकेश मुखर्जी को आधी रात को फोन घुमा दिया और कहा, आप मुझे वो रोल देने वाले थे. आपने मुझे कहानी सुनाई थी फिर आपने उसे(राजेश खन्ना) को फिल्म कैसे दे दी?ऋषि दा घबरा गए और उन्होंने फोन पर धर्मेंद्र से कहा, धरम जाओ सो जाओ, हम सुबह बात करेंगे. ये कहकर उन्होंने फोन रख दिया लेकिन धर्मेंद्र नहीं माने.उन्होंने बार बार ऋषिकेश मुखर्जी को फोन करके रात भर परेशान कर दिया. जब आनंद रिलीज हुई तो ये कल्ट क्लासिक बन गई और रोल हाथ से जाने की वजह से धर्मेंद्र हाथ मलते रह गए.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026