ट्विंकल-काजोल के चीटिंग विवाद के बीच दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल, जानें क्या बोली थीं एक्ट्रेस

काजोल और ट्विंकल के विवाद के बीच अब दीपिका पादुकोण का चीटिंग पर एक बयान वायरल हो रहा है जो कि उन्होंने पहले कभी किसी इंटरव्यू में दिया था.

Published by Kavita Rajput

काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) इन दिनों रिश्ते में चीटिंग को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से सुर्ख़ियों में हैं. दोनों ने अपने शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल (Two Much with kajol and twinkle) में जान्हवी कपूर और करण जौहर के साथ एक गेम सेशन में कहा कि फिजिकल चीटिंग ठीक है लेकिन इमोशनल चीटिंग सही नहीं है. इस बात से जान्हवी सहमत नज़र नहीं आईं और उन्होंने कहा कि इमोशनल की तरह फिजिकल चीटिंग भी उतनी ही बुरी है. इसपर काजोल और ट्विंकल ने जाह्नवी से कहा, तुम अभी छोटी हो इसलिए ऐसा कह रही हो, 40-50 की एज के बाद तुम्हें भी ये बात सही लगेगी. दोनों की चीटिंग को लेकर ये राय वायरल हो गई और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. 

दीपिका ने चीटिंग पर कह दी थी ऐसी बात 
अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का चीटिंग पर एक बयान वायरल हो रहा है जो कि उन्होंने पहले कभी किसी इंटरव्यू में दिया था. फिल्म ‘गहराइयां’ के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने कहा था, कई बार लोग कई कारणों से फैसले लेते हैं और मुझे लगता है कि हम यह सोचने के आदी हो गए हैं कि चीटिंग एक तरह का पाप है.

Related Post

दीपिका ने कहा कि लेकिन उदाहरण के लिए, अगर आप खुद को एक थेरेपिस्ट या काउंसलर की जगह रखें और आपको वास्तव में यह समझना हो कि उस व्यक्ति ने जो किया, वह क्यों किया… मुझे लगता है कि तब आप इसे बहुत अलग नज़रिए से देखने लगेंगे. अब इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे इससे कोई दिक्कत है या नहीं. मैं बस इतना कह रही हूं कि यह सिर्फ यह कहने से कहीं ज़्यादा जटिल है कि मुझे इससे कोई दिक्कत है या नहीं. इसमें बहुत सारे फैक्टर्स शामिल होते हैं.

दीपिका की चीटिंग पर ये राय लोगों के गले नहीं उतरी थी और उन्हें भी ट्रोल किया गया था. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा था, यह कहना कितना मुश्किल है कि धोखा देना बुरा है? यह सही नहीं है. यह एक डील ब्रेकर होना चाहिए, लेकिन कुछ के लिए, यह नहीं है. बस. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026