Zeenat Aman को मारा-पीटा, आंख फोड़ दी, BF की हैवानियत का गवाह बना एक्टर, बताई खौफनाक कहानी

दीपक पराशर ने बताया कि कैसे संजय खान और जीनत अमान के बीच हुई मारपीट में एक्ट्रेस को गंभीर चोटें आईं और उनकी एक आंख तक फूट गई थी.

Published by Kavita Rajput

Zeenat Aman Sanjay Khan controversy: जीनत अमान (Zeenat Aman) अपने दौर की चर्चित एक्ट्रेस में से एक थीं. जीनत ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था जिनमें- सत्यम शिवम् सुन्दरम, कुर्बानी, डॉन, हरे रामा हरे कृष्णा, रोटी कपड़ा और मकान और लावारिस जैसी फ़िल्में शामिल हैं. जीनत ना सिर्फ फिल्मों बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी कंट्रोवर्सी के चलते भी खूब चर्चाओं में आई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर संजय खान (Sanjay Khan) ने जीनत अमान के साथ मारपीट की थी जिसके चलते उनकी एक आंख फूट गई थी, यहां तक कि उन्हें चोटें भी आई थीं. अब इस पूरे एपिसोड पर वेटरन एक्टर दीपक पराशर (Deepak Parashar) ने चुप्पी तोड़ी है. 

दीपक और जीनत की दोस्ती से संजय को हुआ कन्फ्यूजन 

Related Post

विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में दीपक ने कहा, ‘ये उस समय की बात है जब हम फिल्म इंसाफ का तराजू की शूटिंग कर रहे थे. उस समय जीनत और संजय का रिश्ता टूटने की कगार पर था. वो ब्रेकअप के दौर से गुजर रहीं थीं. हम अच्छे दोस्त थे, ऐसे में उन्हें मुझमें वो सहारा दिखा जिसके साथ वो अपना दुःख दर्द बांट सकती थीं. हालांकि, संजय ने हमारी दोस्ती को गलत समझा, उन्हें लगा कि जीनत और मेरे बीच कुछ चल रहा है. 


…और मारपीट में चली गई जीनत की आंख 

दीपक पराशर बताते हैं कि, ‘फिर वो अनफॉर्चूनेट घटना हुई, उनके पास सुबह 11 बजे मुंबई से कॉल आया. जीनत, संजय से मिलने मुंबई के ताज होटल गईं और इन दोनों के बीच कुछ हुआ. या तो उन्हें धक्का दिया गया था या मारा-पीटा गया था, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने चोपड़ा साहब को कॉल किया और बताया कि उन्हें हैरास किया गया है, चोटें आई हैं. उन्होंने ये कभी नहीं बताया कि उन्हें जूते से, छड़ी से या तलवार से पीटा गया उन्होंने ये डिग्निटी बनाए रखी थी. बताते चलें कि इस घटना के कुछ ही समय बाद पता चला था कि जीनत की दाईं आंख फूट गई थी.

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026