इस विवादित फिल्म में फिल्माए गए इतने वीभत्स 6 रेप सीन्स, शूटिंग के बाद रोने लगी एक्ट्रेस और…

1994 में जब फिल्म रिलीज हुई तो इसके रेप सीन्स पर हंगामा हो गया था. खुद फूलन देवी ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की थी.

Published by Kavita Rajput

Bandit Queen Rape Scenes: बॉलीवुड में अब तक ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें काफी विवादित सीन्स दिखाए गए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक नहीं बल्कि छह रेप सीन्स दिखाए गए थे. जी हां फिल्म के एक सीन में तो एक्ट्रेस को न्यूड तक दिखाया गया था. आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी फिल्म थी तो हम आपको बता दें कि इसका नाम बैंडिट क्वीन (Bandit Queen) है जो कि 1994 में रिलीज हुई थी.

सीमा बिस्वास पर फिल्माए गए थे विवादित सीन्स
फिल्म में लीड एक्ट्रेस सीमा बिस्वास (Seema Biswas) थीं जबकि डायरेक्टर शेखर कपूर थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी माला सेन की बुक इंडियाज बैंडिट क्वीन: द ट्रू स्टोरी ऑफ़ फूलन देवी से इंस्पायर्ड थी. फिल्म में सीमा बिस्वास ने डकैत फूलन देवी (Phoolan Devi) का किरदार निभाया था. फिल्म में फूलन देवी के बचपन से लेकर जवानी तक और फिर उनके डकैत बनने की कहानी को दिखाया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फूलन देवी अपने पति पुत्तीलाल द्वारा रेप की शिकार हुई थीं जो कि उनसे 20 साल बड़े थे. फिल्म में इस सीन को दिखाया गया था जिसे सीमा और आदित्य श्रीवास्तव पर फिल्माया गया था. फिल्म के मुताबिक इसके अलावा फूलन देवी पांच बार और रेप की शिकार हुई थीं जिसे फ़िल्मी परदे पर दिखाया गया.

Related Post

फिल्म पर लगा दिया था बैन 

एक बार फूलन के साथ ठाकुर श्रीराम और उनकी गैंग ने गैंगरेप किया था जिसे भी फिल्म में दिखाया गया था, रेप के सीन्स काफी भयावह थे. साथ ही सीमा बिस्वास ने न्यूड होकर कुएं से पानी भरने वाला सीन करके भी सबको चौंका दिया था. जब फिल्म रिलीज हुई तो इसके रेप सीन्स पर हंगामा हो गया. खुद फूलन देवी ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की थी. फूलन ने तो यहां तक बयान दिया था कि अगर फिल्म से विवादित सीन्स नहीं हटाए गए तो वो सुसाइड कर लेंगी. इस विवाद के बाद फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था हालाँकि बाद में सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन्स पर कैंची चलाने के बाद इसकी रिलीज़ से रोक हटा दी थी. सीमा बिस्वास ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये फिल्म उनके लिए काफी मुश्किल थी. खासकर रेप सीन्स और न्यूड सीन उनके लिए काफी मुश्किल रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा और फिल्म की पूरी यूनिट इन विवादित सीन्स की शूटिंग के बाद रो पड़ी थी. 

Kavita Rajput

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026