Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: 12 साल बाद लौटे जॉली बाबा, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए छक्के, जानें कलेक्शन

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 थिएटर में दस्तक दे चुकी है और फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जोरदार भीड़ दिखी. आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म का हाल कैसा रहा है-

Published by sanskritij jaipuria

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की 2025 की मचअवेटेड फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. ये फिल्म न सिर्फ लोगों में एक्साइटमेंट का विषय बनी हुई थी, बल्कि इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी काफी उम्मीदें जुड़ी थीं. इस बार फिल्म में दो जॉली एक साथ नजर आए – पहले पार्ट के स्टार अरशद वारसी और दूसरे पार्ट के लीड एक्टर अक्षय कुमार. दोनों की टक्कर और केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस में गजब का जोश देखने को मिला।.

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉली एलएलबी 3 ने पहले ही दिन करीब 12.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. ये आंकड़ा इस बात की पुष्टि करता है कि फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का बजट करीब 75 से 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. अगर वीकेंड पर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही, तो जल्द ही ये अपनी लागत निकालने में कामयाब हो सकती है.

12 साल का मनोरंजन, अब तीसरा धमाका

जॉली एलएलबी सीरीज ने पिछले 12 सालों में कोर्टरूम ड्रामा को एक अलग ही मुकाम दिया है. पहले अरशद वारसी की सादगी और फिर अक्षय कुमार की दमदार उपस्थिति ने इस फ्रेंचाइजी को हिट बना दिया. अब तीसरे भाग में दोनों को साथ लाकर मेकर्स ने एक मास्टरस्ट्रोक खेला है, जो अब बॉक्स ऑफिस पर असर दिखा रहा है.

Related Post

दूसरी फिल्मों की छुट्टी कर दी जॉली ने

जॉली एलएलबी 3 की एंट्री से साउथ की कई फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा है. कल्याणी प्रियदर्शन की लोका, जो पिछले दो हफ्तों से अच्छा कलेक्शन कर रही थी, अब 23वें दिन पर आकर 2 करोड़ से नीचे गिर गई है. वहीं, तेजा सज्जा की फिल्म मिराय भी 8वें दिन पर 3 करोड़ से नीचे चली गई है. हालांकि इन फिल्मों ने अपना बजट निकाल लिया है, लेकिन जॉली एलएलबी 3 के कारण इनकी रफ्तार थमती नजर आ रही है.

क्या कायम रख पाएगी ये रफ्तार?

अब देखना दिलचस्प होगा कि जॉली एलएलबी 3 आने वाले दिनों में वीकेंड और वीकडेज पर कैसा प्रदर्शन करती है. अगर यही जोश बना रहा, तो फिल्म जल्द ही सुपरहिट क्लब में शामिल हो सकती है. अक्षय और अरशद की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सही कंटेंट और सही कास्टिंग से ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार करती हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026