एक तरफ ‘Avatar’ का जादू, दूसरी तरफ रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’, अक्टूबर में किसका चलेगा सिक्का?

Avatar: The Way of Water Re-Release: James Cameron की विज़ुअल मास्टरी 'Avatar: The Way of Water' 3D में एक हफ्ते के लिए भारत में री-रिलीज हो रही है। वहीं, धुरंधर के साथ रणवीर भी अक्टूबर में ही धमकेंगे, तो ये क्लैश जबरदस्त होने वाला है।

Published by Shraddha Pandey

Avatar Vs Dhurandhar: सिनेमा के इतिहास में कुछ ही पल ऐसे होते हैं, जब दर्शकों को लगता है कि वे सिर्फ फिल्म नहीं देख रहे, बल्कि किसी और ही दुनिया में जी रहे हैं। ‘Avatar: The Way of Water’ ऐसा ही अनुभव लेकर आई थी। अब यही जादू फिर से परदे पर लौट रहा है। अक्टूबर 2025 में भारत के दर्शकों के लिए इसे खास तौर पर दोबारा रिलीज किया जाएगा,वो भी शानदार 3D अनुभव के साथ। लेकिन, ये रिलीज और जबरदस्त तब साबित होगी जब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी अपनी धुरंधर (Dhurandhar) के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे।

अवतार का यह रिप्ले सिर्फ यादें ताजा करने के लिए नहीं है, बल्कि आने वाले चैप्टर ‘Avatar: Fire & Ash’ से पहले दर्शकों को एक बार फिर पेंडोरा की दुनिया में डुबकी लगाने का मौका देगा। बता दें अगला पार्ट 19 दिसंबर 2025 को रिलीज होगा। दिलचस्प बात यह है कि भारत में इसका री-रिलीज अमेरिका से भी एक दिन पहले यानी 2 अक्टूबर 2025 को होगा। यह दर्शाता है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार’ फ्रैंचाइजी की पॉपुलैरिटी कितनी ज्यादा है।

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

छोटा-सा टॉप पहन यह कैसे बैठीं भोजपुरी हसीना, कैमरा में कैप्चर हो गया ‘प्राइवेट पार्ट’

पेंडोरा की दुनिया में वापसी

• मूल रिलीज: दिसंबर 2022 में आई यह फिल्म अब तक की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी।

• तकनीकी चमत्कार: शानदार विज़ुअल्स और इमोशनल कहानी ने इसे ऑस्कर अवॉर्ड तक पहुंचाया, जहां इसे Best Visual Effects मिला।

Related Post

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

• स्पेशल प्रीव्यू: इस बार एक हफ्ते के लिए ही स्क्रीन पर वापसी होगी, ताकि दर्शक फिर से बड़े परदे पर 3D रोमांच का मजा ले सकें।

• नई फिल्म की तैयारी: री-रिलीज के बाद सीधे दिसंबर में ‘Avatar: Fire & Ash’ रिलीज होगी, जिससे यह सिनेमाई यात्रा और आगे बढ़ेगी।

Arjun Kapoor की बहन का छलका दर्द, बोलीं-आंटियां मुझे घूरती थीं, पिता बोनी कपूर के तलाक पर कही इतनी बड़ी बात

‘The Way of Water’ की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ इसके VFX नहीं थे, बल्कि सूली परिवार की कहानी और इंसानी भावनाओं से उसका गहरा जुड़ाव भी था। अब एक बार फिर मौका है, जब दर्शक सिनेमाघरों में बैठकर समुद्र की लहरों और पेंडोरा की रहस्यमयी दुनिया में खो सकेंगे।

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

धुरंधर के साथ आलिया की अल्फा भी रिलीज होगी

वहीं, 5 दिसंबर को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो वहीं आलिया भट्ट की अल्फा भी इसी महीने की 25 तारीख को थियटर में आएगी। फैंस के बीच दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट था। अब इस बीच अवतार को लेकर री रिलीज की खबर ने एक्साइटमेंट का लेवल और बढ़ा दिया है।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026