Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Bhooth Bangla Release Date: ‘धुरंधर 2’ से घबराए ‘भूत बंगला’ के मेकर्स? नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान; जानें यहां…

Bhooth Bangla Release Date: ‘धुरंधर 2’ से घबराए ‘भूत बंगला’ के मेकर्स? नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान; जानें यहां…

Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है.

By: Preeti Rajput | Published: March 29, 2026 12:27:37 PM IST



Bhooth Bangla Release Date: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के गानों और टीजर ने दर्शकों के बीच बज क्रिएट कर दिया है. इस फिल्म को देखने को लिए दर्शक बेताब हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 30 मार्च को रिलीज होगा. वहीं भूत बंगला के टीजर को लोगों ने खूब सारा प्यार दिया है. बता दें कि अक्षय कुमार की मूवी भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. इस बीच खबर आ रही है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा सकते हैं.

कब रिलीज होगी भूत बंगला?

प्रियदर्शन की  हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में मुख्य भूमिका के तौर पर अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं. लेकिन फिल्म अब 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी. लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच नई रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 कर दी गई है. फिल्म मेकर्स ने यह फैसला रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार हो रही कमाई को देखकर लिया गया है. फिलहाल अधिकतर स्क्रीन पर धुरंधर अपना कब्जा जमाए हुए है. वैरायटी इंडिया को ‘एक इंडस्ट्री सोर्स ने बताया कि भूत बंगला के प्रोड्यूसर्स रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से टक्कर नहीं ले पाएगी. यह एक अच्छा बिजनेस फैसला है. जो प्रोड्यूसर्स और पूरी इंडस्ट्री दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा.’

Vijaypat Singhania death: विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र में निधन: कौन थे रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन

इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म

बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की नई रिलीज डेट 17 अप्रैल रखी गई है. 17 अप्रैल को पहले सलमान खान की फिल्म मातृभूमि रिलीज होने वाली थी. लेकिन वह फिल्म स्थगित कर दी गई, जिसके कारण यह स्लॉट खाली हो गया था. रिपोर्ट्स के मताबिक, फिल्म का ट्रेलर 30 मार्च को लॉन्च होने वाला था. जो अब रद्द कर दिया गया है. नया ट्रेलर अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है. फिल्म भूत बंगला अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 14 साल बाद री-यूनियन वाली फिल्म है. दोनों पहले एक साथ कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं. हेरा फेरी, गरम मसाला, भगाम भाग, भूल भुलैया आदी शामिल है.

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

Advertisement