रो पड़ी फैन…तो खुद Aishwarya Rai ने पोंछे आंसू, आराध्या की तरह सिर पर फेरा हाथ; एक्ट्रेस की दरियादिली पर फिदा हुए लोग

Aishwarya Rai Viral Video: ऐश्वर्या राय को देखकर एक फीमेल फैन अपने आंसू नहीं रोक पाई. जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद उसे प्यार से शांत कराया और उससे खड़े होकर बात भी की. हसीना के इसी अंदाज से एक बार फिर फैन्स का दिल जीत लिया है.

Published by Preeti Rajput

Aishwarya Rai Bachchan Viral Video: ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) जब भी कैमरे के सामने आती हैं, वह सुर्खियों में आ जाती हैं. वह अपनी अदाओं के साथ-साथ अपने बर्ताव से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं. उनकी खूबसूरती के चर्चे तो पूरी दुनिया में होते हैं. लेकिन इस बार उनके लुक नहीं बल्कि उनके सादगी भरे व्यवहार की चर्चाएं हो रही हैं. 

वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो 

हाल ही में एक्ट्रेस (Aishwarya Rai Viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय की दरियादिली देखने को मिल रही हैं. वायरल वीडियो में वह अपनी एक रोती हुई फीमेल फैन को गले लगाकर चुप कराती हुई नजर आ रही हैं. साथ ही उसके आंसू भी पौंछते दिखाई दे रही हैं. क्वीन के इस वायरल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. 

A post shared by Aishwarya Rai Team🇲🇺 (@aishwarya_raifan)

Related Post

फैन्स ने की खूब सारी तारीफें

दरअसल, एक्ट्रेस पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) के लिए पेरिस पहुंची हुई हैं. अपनी लाडली आराध्या के साथ वह यहां नजर आईं. मां-बेटी की जोड़ी की खूबसूरती हर किसी का दिल जीत लेती है. पेरिस में ही ऐश्वर्या राय से मिलने के लिए उनकी फैन उनसे मिलने पहुंच गई. इस दौरान उन्होंने अपनी फैन से बात की, और उसके आंसू भी पहुंचे. फैन एक्ट्रेस को सामने देख इमोशनल हो गई थी. ऐश्वर्या ने उससे कुछ देर बात भी की और तस्वीरें भी खिंचवाई. वीडियो देख लोग एक्ट्रेस का तारीफों के फूल बांध रहे हैं. 

‘मेरे पति के साथ रंगरलियां…’ Kumar Sanu की एक्स वाइफ ने कर डाले ऐसे-ऐसे खुलासे, मुंह ताकती रह गई ननद

ऐश्वर्या का ‘बॉस लेडी’ लुक 

वायरल वीडियो में ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ एक बिल्डिंग से बाहर आती नजर आ रही है. इस दौरान वह बॉस लेडी लुक में नजर आई. एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट के साथ नेवी ब्लू ट्राउजर और ब्लेजर पहना हुआ था. वहीं आराध्या डेनिम जैकेट लुक के साथ बैगी डेनिम में दिखाई दी.

Preeti Rajput

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026