प्राइवेट पार्ट पर मारा घूसा, तोड़ा जबड़ा…प्रोड्यूसर ने किया एक्ट्रेस का ऐसा हाल, सुन खड़े हो जाएंगे रौंगटे!

Flora Saini Controversy: बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया था कि किस तरह प्रोड्यूसर ने उनके प्राइवेट पार्ट पर घूसा मारा, जबड़ा तोड़ा और एब्यूस किया था.

Published by Prachi Tandon

Producer Abused Actress Flora Saini: बॉलीवुड के एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा लोगों को पर्सनल लाइफ में दिलचस्पी होती है. ऐसे में जब भी कोई एक्टर या एक्ट्रेस सामने आकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताता है तो लोगों का ध्यान उसपर अपने आप खींचा चला जाता है. आज हम भी एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. लेकिन, वह एक प्रोड्यूसर के प्यार में पड़ गई थीं जिसने उनका बुरा हाल कर दिया था. 

प्रोड्यूसर ने प्राइवेट पार्ट पर मारा और जबड़ा तोड़ा

एक दिन उसने मुझे बहुत मारा, जबड़ा तोड़ दिया. यहीं नहीं रुका मेरे प्राइवेट पार्ट पर घूसा मारा और फोन तक छीन लिया…यह बात बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी (Flora Saini) ने साल 2018 में मीटू कैम्पेन के दौरान बताई थी. फ्लोरा सैनी ने एक इंटरव्यू दिया था, जहां एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे उनका प्रोड्यूसर बॉयफ्रेंड मारपीट किया करता था. 

फ्लोरा सैनी (Flora Saini Controversy) ने बताया था कि उनका बॉयफ्रेंड कभी काम छोड़ने के लिए कहता था, तो कभी फोन छीन लेता था. एक बार तो इतना मारा कि उनका जबड़ा तक टूट गया था. वहीं, एक्ट्रेस के प्राइवेट पार्ट पर भी घूसा मार दिया था, जिसकी वजह से वह बेसुध हो गई थीं. लेकिन, फिर उन्होंने खुद को जैसे-तैसे संभाला और उस घर से भाग निकलीं. 

ऐश्वर्या राय बच्चन का मिला था सपोर्ट

Related Post

A post shared by Flora Saini (@florasaini)

फ्लोरा (Flora Saini Movies) सैनी ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था, जब उन्होंने अपने प्रोड्यूसर एक्स बॉयफ्रेंड की सच्चाई दुनिया के सामने रखी थी तो उनके साथ कोई काम नहीं करना चाहता था. वह परेशानी थीं, तब उनपर ऐश्वर्या राय बच्चन ने भरोसा किया था और साथ काम किया था. 

फ्लोरा ने आगे यह भी बताया था कि ऐश्वर्या ने उस प्रोड्यूसर के साथ एक फिल्म साइन की हुई थी, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था और कहा था किसी महिला के साथ ऐसा करने वाले आदमी के साथ वह काम नहीं कर सकती हैं. 

फेसबुक पोस्ट में एक्ट्रेस ने खोला था प्रोड्यूसर का काला-चिठ्ठा

एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी (Flora Saini Web Series) ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर के साथ प्रोड्यूसर की करतूत का खुलासा किया था. फ्लोरा ने लिखा था, जी हां, यह मैं ही हूं. मुझे फेमस प्रोड्यूसर गौरांग दोषी ने पीटा है. मैं उनसे प्यार करती थी और रिश्ते में थी. एक साल मैंने उत्पीड़न झेला. कभी अहसास नहीं हुआ यह इतना बढ़ जाएगा. वह पॉवरफुल था, इसलिए कोई एक लड़की पर विश्वास नहीं करना चाहता था. 

Prachi Tandon

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026