कभी चौकीदार और वेटर का करते थे काम, आज करोड़ों के दिलों पर करते हैं राज, जानें- कौन हैं बॉलीवुड के वो सितारे?

Bollywood Actors: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर है जिन्होंने काफी स्ट्रगल किया है, उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था. कोई शेफ बना तो कोई वेटर लेकिन आज उन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाया और न जानें कितने लोगों के दिलों पर राज करते हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Bollywood Actors: कई कलाकारों ने साधारण परिवार से निकलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई. रजनीकांत बस कंडक्टर से ‘थलाइवा’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी किसान परिवार से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक, अक्षय कुमार वेटर से सुपरस्टार और इरफान खान संघर्ष के बावजूद सुपरस्टार बने. उनकी मेहनत और लगन दिखाती है कि सपनों को पूरा करना संभव है.

रजनीकांत

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का सफर शानदार है. बचपन में वे बेंगलुरु में बस कंडक्टर के तौर पर काम करते थे. एक्टिंग का जुनून इतना था कि वे लोकल थिएटर में छोटे-मोटे रोल करते थे. गरीबी और संघर्ष के बावजूद उन्होंने अपने विश्वास और मेहनत के दम पर स्टारडम हासिल किया.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

उत्तर प्रदेश के एक छोटे किसान परिवार में जन्मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया. केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने चौकीदार का काम किया. फिर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया और वहीं से उनकी एक्टिंग की यात्रा शुरू हुई. आज वे अपने किरदारों में जान फूंकने के लिए जाने जाते हैं.

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने भी अपने शुरुआती दिनों में बैंकॉक में वेटर और शेफ के तौर पर काम किया. अनुशासन और मेहनत के साथ उन्होंने अपने हुनर को निखारा और आज भारत के सबसे भरोसेमंद और कमाई वाले अभिनेताओं में शामिल हैं.

बोमन ईरानी

बोमन ईरानी ने आधी उम्र तक बेकरी चलाकर अपने परिवार का पेट पाला. उनकी एक्टिंग की प्रतिभा धीरे-धीरे सामने आई और फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ से उनकी किस्मत बदल गई.

Related Post

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने भी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कई बार रिजेक्शन देखा. आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज इंडस्ट्री में हिट फिल्में देने वाले कलाकार बन गए हैं.

इरफान खान

इरफान खान ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई के दौरान कई मुश्किलें झेली. ऑडिशन देने के लिए पैदल जाना पड़ता और किराए के पैसे तक नहीं होते थे. लेकिन उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया.

राजकुमार राव

राजकुमार राव ने साधारण परिवार से निकलकर अपनी मेहनत और टैलेंट से नेशनल अवॉर्ड जीता. उन्होंने एफटीआईआई से ग्रेजुएशन की और अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग पहचान बनाई.

इन सभी कलाकारों की कहानी यह दिखाती है कि अगर जुनून, मेहनत और धैर्य हो तो मुश्किल हालात भी सफलता में बदल सकते हैं. साधारण जीवन से निकलकर भी कोई अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026