Jolly LLB 3: कोर्टरूम की लड़ाई और कॉमेडी का तड़का इस महीने होगा असली धमाका

Published by Ananya verma

Upcoming movie, Jolly LLB 3: बॉलीवुड की मशहूर जॉली एलएलबी सीरीज का तीसरा पार्ट अब दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे एक्टर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। ट्रेलर के आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी और दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह है।

इस बार की कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और भावुक विषय पर है। फिल्म का मुख्य मुद्दा जमीन विवाद पर है, और इसमें दो जॉली है, एक अक्षय कुमार और दूसरे अरशद वारसी जो कि आमने-सामने नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच कोर्टरूम में जबरदस्त टकराव और बहस दिखाई गई है।

ट्रेलर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है, जिसमें पीढ़ी दर पीढ़ी चलती परंपरा और हालात की झलक दिखाई जाती है। दंगों, पुलिस एक्शन और समाज में अशांति के दृश्य स्क्रीन पर आते हैं। इसके बाद माहौल हल्का-फुल्का हो जाता है, जब अक्षय कुमार स्कूटर पर एंट्री लेते हैं और मजेदार अंदाज में अपने साथी को कहते हैं कि कोई भी “जॉली” ढूंढे तो सीधा उनके पास लाए।

Related Post

फिल्म में हुमा कुरैशी भी दिखाई देती हैं, जिनकी शराब पीने की आदतें अक्षय के किरदार को परेशान करती हैं। वहीं अरशद वारसी का किरदार पहले जैसा ही है , हमेशा व्यस्त, पर असल में काम कम। कहानी तब और रोचक हो जाती है जब दोनों वकील एक ही फरियादी का केस लड़ने लगते हैं।

कहानी का असली मोड़ तब आता है जब गजराज राव द्वारा निभाए गए ‘खेतन साहब’ सामने आते हैं। वे इस जमीन विवाद में अहम भूमिका निभाते हैं। कोर्टरूम ड्रामा, तीखी बहसें और हास्य से भरी यह फिल्म दर्शकों को खूब हंसाने के साथ सोचने पर भी मजबूर करेगी।

Ananya verma
Published by Ananya verma

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026