‘मैं ऐसी शादी में नहीं रहना चाहता’, ऐश्वर्या संग शादी को लेकर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी; क्या अब अलग होंगी कपल की राहें?

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने हाल ही में अपनी बीवी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है.

Published by Preeti Rajput

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: बॉलीवुड का फेमस कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में अभिषेक ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से इनसिक्योर होने को लेकर खुलकर बातचीत की है. दरअसल, जब अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी हुई थी, उस दौरान एश्वर्या राय एक बड़ी एक्ट्रेस हुआ करती थीं. हाल ही में जब एक्टर से इस बारे में सवाल किया गया कि क्या वह अपहनी बीवी के स्टारडम से कभी इनसिक्योर होते हैं? 

अभिषेक ने दिया जवाब

लिली सिंह संग बातचीत के दौरान अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय के स्टारडम से इनसिक्योर होने को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी परवरिश ऐसी नहीं हुई है. उन्होंने अपने माता-पिता का उदाहरण देकर कहा कि ‘जब मेरे माता-पिता ने शादी की थी, उस समय मेरी मां जया बच्चन मेरे पिता अमिताभ बच्चन से ज्यादा बड़ी स्टार थीं. मेरी परवरिश इस तरह की सोच के साथ नहीं हुई कि आपको डोमिनेंट रहना है. यह एक पार्टनरशिप है. मैं ऐश्वर्या को अपने करियर के शुरूआत से ही जानता हूं. मेरी दूसरी फिल्म भी उनके साथ थी. उस दौरान हम रिलेशन में नहीं थे, केवल काफी अच्छे दोस्त थे. 

स्टारडम से इनसिक्योर नहीं अभिषेक

ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर अभिषेक बच्चन ने कहा कि ‘जब हम अपनी कोर्टशिप, सगाई और शादी के जरिए एक साथ हैं, तो यह पार्टनरशिप है. कभी इस तरह की बात नहीं हुई कि मैं कमाऊंगा और तुम घर संभालोगी. यह काफी स्वाभाविक रूप से होता है, लेकिन मेरे लिए यह काफी ज्यादा ईगो से आता है.’ 

Related Post

Indian Railways: ट्रेन में अब मिलेगा लग्जरी बेडरोल! रेलवे ने शुरू की नई सुविधा

अभिषेक से सहमत हैं ऐश्वर्या

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, ‘मैंने ईगो इसलिए कहा, क्योंकि मैं वैसा इंसान नहीं हूं. मैं यह जानता हूं कि किसी दौड़ को जीतने के लिए दूसरे व्यक्ति को हार मान लेनी चाहिए या फिर उसे दौड़ना बंद कर देना चाहिए. यही मेरी मानसिकता है. मैं ऐसे रिश्ते या फिर शादी में नहीं रहना चाहता, जहां मेरी पत्नी को कोई काम करना केवल इसलिए छोड़ना पड़े ताकी मैं खुद को मर्दाना महसूस करूं. शुक्र है कि मेरी पत्नी भी ऐसी नहीं है, जो इस तरह की सोच रखती हो.’

खुशियों की डबल डोज! टीवी की ‘नागिन’ ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान; जुड़वां बच्चों की बनने वाली हैं मां

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Dhritarashtra coronation: क्यों रुका धृतराष्ट्र का राजतिलक और पांडु बने थे राजा? विदुर के इस तर्क ने बदल दिया था फैसला

Dhritarashtra's coronation: महर्षि वैशंपायन ने जन्मेजय को बताया कि मांडव्य ऋषि के शाप के कारण…

April 4, 2026

Garuda Purana rules: क्या मृत व्यक्ति की चीजें घर में रखना ठीक है? जानिए नियम और मान्यताएं, क्या कहता है गरुड़ पुराण

Deceased person belongings: गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति की वस्तुओं का उपयोग करने से…

April 4, 2026

Live-in murder: चार्जर से गला घोंटकर किया लिव-इन पार्टनर का मर्डर, आत्महत्या का रचा ड्रामा, 20 दिन बाद ऐसे खुला राज

Live-in murder: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर इलाके में एक युवक ने अपनी लिव-इन…

April 4, 2026

Delhi Metro: यात्री ध्यान दें! अब सुबह 3 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो; जानें क्या है वजह?

Delhi Metro: 5 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी.…

April 4, 2026