Aamir Khan की गर्लफ्रेंड हुईं जया बच्चन से कंपेयर, पैपराजी के सामने 3 शब्द बोलकर निकाला गुस्सा

Aamir Khan Girlfriend Video: आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद नेटीजन्स ने आमिर की गर्लफ्रेंड को जया बच्चन से कंपेयर कर डाला है.

Published by Prachi Tandon

Aamir Khan Girlfriend Gauri Spratt: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपने नए रिश्ते की वजह से खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं. आमिर खान ने रीना दत्ता (Reena Dutta) से अलग होने के बाद गौरी स्प्रैट से अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है. फैंस को अपनी लव लाइफ के बारे में बताने के बाद से आमिर और गौरी अक्सर ही साथ नजर आते हैं. वहीं, अब आमिर खान की गर्लफ्रेंड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह भड़कती और पैप्स को फटकार लगाती नजर आ रही हैं. 

पैपराजी पर भड़कीं आमिर खान की गर्लफ्रेंड

आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) का हाल में एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि गौरी कानों में हैडफोन्स लगाकर वॉक पर निकली हैं और उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ मैचिंग कार्गो पहना है. गौरी को स्टाइल में घर से निकला देख फोटोग्राफर्स उनके पीछे लग जाते हैं और कैमरा के लिए पोज देने को कहते हैं. हालांकि, गौरी रुकती नहीं हैं और चलते-चलते कहती हैं- अरे, मुझे अकेला छोड़ दो. मैं सिर्फ वॉक के लिए जा रही हूं. 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

Related Post

गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt Video) के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ गौरी को प्राइवेसी देने की बात कह रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने गौरी को सीधा दूसरी जया बच्चन भी बता दिया. 

कब शुरू हुआ आमिर खान और गौरी स्प्रैट का रिलेशनशिप?

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Gauri Spratt Girlfriend) ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी स्प्रैट को गर्लफ्रेंड की तरह दुनिया के सामने पेश किया था और अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था. आमिर खान ने साथ ही बताया था कि उनकी मुलाकात गौरी से हाल-फिलहाल में नहीं, बल्कि 25 साल पहले हुई थी. फिर दोनों की बातचीत बंद हो गई और अब साथ में हैं. 

आमिर खान का यह भी कहना था कि वह ऐसे इंसान की तलाश कर रहे थे, जो उन्हें शांति दे और यही वजह है कि उन्होंने गौरी को डेट करना शुरू किया. राज शमनी के पॉडकास्ट में आमिर से कुछ महीनों की मुलाकात में तीसरी शादी पर सवाल किया गया था. जिसपर आमिर (Aamir Khan Marriage) का कहना था कि किसी से मिलने और चार महीनों में शादी जैसा फैसला लेना मुश्किल है. क्योंकि, पूरी जिंदगी उस शख्स के साथ रहना है. 

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026