74 साल पहले इस एक्ट्रेस की बोल्डनेस से हिली थी फिल्म इंडस्ट्री, फोटोशूट देख लोगों ने बंद कर ली थीं आंखें!

सफेद साड़ी में सिगरेट के काश लगाते हुए 1951 में बेगम पारा ने ऐसे पोज़ दिए थे कि लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली थीं.

Published by Kavita Rajput

Begum Para Bold Photoshoot: आज की एक्ट्रेसेस अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. बोल्ड फोटोशूट के जरिए एक्ट्रेसेस अपने ग्लैमरस अंदाज़ को सबके सामने दिखाती हैं. आजकल तो ये आम बात है लेकिन अगर हम कहें 1951 में भी एक एक्ट्रेस ने बोल्ड फोटोशूट कराने की हिम्मत की थी तो आप क्या कहेंगे?

जी हां आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही एक्ट्रेस की जिन्होंने 50 के दशक में अपनी बोल्डनेस से सबके छक्के छुड़ा दिए थे. इस एक्ट्रेस का नाम बेगम पारा (Begum Para)  था. बेगम पारा को बॉलीवुड की पहली बॉम्बशेल और पिन अप गर्ल कहा जाता है. इन्होंने 1951 में लाइफ मैगज़ीन के लिए एक बोल्ड फोटोशूट करके सबको चौंका दिया था. सफेद साड़ी में सिगरेट के काश लगाते हुए बेगम पारा ने ऐसे पोज़ दिए थे कि लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली थीं. 

बेगम पारा का फ़िल्मी सफर
बेगम पारा ने मात्र 17 साल की उम्र में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. 1944 में उन्होंने फिल्म चांद से अपना डेब्यू किया था जिसमें वह एक्टर प्रेम आदिब के साथ दिखी थीं. उन्हें 50 के दशक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता था. डेब्यू फिल्म में ही बेगम पारा ने एक लवमेकिंग सीन देकर भी सनसनी मचा दी थी. चांद के बाद बेगम पारा ने सोहनी महिवाल (1946), ज़ंजीर (1947), मेहंदी (1947) जैसी फिल्मों में काम किया. नील कमल (1947) में वह राजकपूर और मधुबाला के साथ स्क्रीन पर नज़र आईं. 

Related Post

इसके अलावा उन्होंने लैला मजनूं (1953), नया घर (1953) और पहली झलक (1955) जैसी फिल्मों में भी काम किया था. करीब दस साल के फ़िल्मी करियर के बाद बेगम पारा ने दिलीप कुमार के भाई नासिर खान से शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली थी.शादी के बाद बेगम पारा तीन बच्चों की मां बनीं जिनमें से एक एक्टर अयूब खान हैं. जब 49 साल की उम्र में नासिर खान का इंतकाल हो गया तो बेगम पारा ने तीनों बच्चों को अपने दम पर पाला-पोसा और बड़ा किया. 

‘सांवरिया’ थी आखिरी फिल्म 
बेगम पारा ने सालों के ब्रेक के बाद 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से फ़िल्मी परदे पर वापसी की थी. इस फिल्म में वह सोनम कपूर की दादी के रोल में नजर आई थीं. फिल्म की रिलीज के एक साल बाद यानी 2008 में उनका निधन हो गया था. 

 

Kavita Rajput

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026