Categories: Bigg boss

Bigg Boss 16 का सबसे बड़ा धोखा? सलमान ने ठुकराया अंडिजर्विंग विनर MC Stan, इस कंटेस्टेंट को बताया असली हकदार

Bigg Boss Season 16: बिग बॉस सीजन 16 अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ और फरवरी 2023 में खत्म हो गया था. शो में ड्रामा, प्यार और दोस्ती का जबरदस्त तड़का देखने को मिला था.

Published by Preeti Rajput

Bigg Boss Season 16: सलमान खान का शो बिग बॉस टीवी का सबसे पॉपूलर शो है. बिग बॉस 16 साल 2022-2023 का सबसे चर्चित शो था. इस शो को भी सलमान खान ने होस्ट किया था. यह सीजन अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ और फरवरी 2023 में खत्म हो गया था. शो में ड्रामा, प्यार और दोस्ती का जबरदस्त तड़का देखने को मिला था. फिनाले में रैपर एमसी स्टैन ने इस सीजन के विनर की ट्रॉफी हासिल की थी. यही इस सीजन का सबसे बड़ा विवाद था. उनकी जीत को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ गई थी. लोगों को कहना था कि वह यह जीत डिजर्व नहीं करते हैं, क्योंकि फिनाले के कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने कहा था कि उन्हें गेम काफी लेट समझ आया. लोगों को लगा था कि इस सीजन की विनर प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी. सलमान खान ने फिनाले में प्रियंका के गेम की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके लिए इस सीजन की विनर वही हैं.

मुख्य कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

बिग बॉस 16 में कुल 17 मुख्य कंटेस्टेंट्स थे. प्रियंका चाहर चौधरी, अनकित गुप्ता, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम, शालीन भनोट, टीना दत्ता, सुम्बुल तौकीर खान, निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोजिक, साजिद खान, सौंदर्या शर्मा, गौतम विग, गोरी नागोरी, मान्या सिंह, श्रीजिता डे और अन्य. 

बिग बॉस सीजन 16 के टॉप 5

टॉप 5 में पहुंचे प्रियंका, शिव, एमसी स्टैन, अर्चना और शालीन. प्रियंका अकेले खेलकर मजबूत दिखीं, शिव ने मंडली बनाई, जबकि स्टैन अपनी रियल बातों से पॉपुलर हुए. अब्दु की क्यूटनेस ने सबका दिल जीता.

विनर बनें एम सी स्टेन

फिनाले में एमसी स्टैन ने ट्रॉफी, कार और 31 लाख रुपये जीते. शिव ठाकरे पहले रनर-अप बने और प्रियंका तीसरे नंबर पर रहीं. स्टैन की जीत सबको सरप्राइज थी क्योंकि ज्यादातर लोग प्रियंका या शिव को विनर मान रहे थे. स्टैन ने शो में कम टास्क किए, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बहुत मजबूत थी. उनके फैंस ने जमकर वोटिंग की. स्टैन ने जीत के बाद कहा कि वे रियल रहकर खेले और हिप-हॉप को प्रमोट किया. उनकी जीत ने इतिहास रचा क्योंकि वे बस्ती से आने वाले पहले ऐसे रैपर बने जो बिग बॉस जीते.

सलमान खान ने की प्रियंका की तारीफ

फिनाले में प्रियंका के बाहर होने पर सलमान खान ने कहा,मैं खुद इसके बाहर आने से हैरान हूं, मुझे लगा यह शो की विनर बनेगी. ये लड़की अकेले 15-16 लोगों के खिलाफ खड़ी रही, हर मुश्किल के बाद मुस्कुराती हुई निकली. मेरे नजर में विनर ये है.” इससे विवाद बढ़ गया. फैंस ने शो को फिक्स्ड बताया और एमसी स्टैन को अंडिजर्विंग कहा. सोशल मीडिया पर #PriyankaDeservedToWin ट्रेंड हुआ. कई लोगों ने मेकर्स पर आरोप लगाए कि वोटिंग में गड़बड़ी हुई. प्रियंका के फैंस आज भी मानते हैं कि वे असली विनर हैं. 

क्या कर रहीं प्रियंका?

प्रियंका चाहर चौधरी ने शो से बाहर निकलने के बाद कई प्रोजेक्ट किए. वह अपने दोस्त अंकित गुप्ता के साथ एक गाने में भी नजर आईं. साथ ही उन्होंने एक वेब सीरीज भी की. इसके अलावा वह इन दिनों एकता कपूर के फेमस शो नागिन 7 में लीड किरदार निभा रही हैं.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026

RCB vs CSK ticket booking: आरसीबी बनाम सीएसके मैच के टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्राइस जानें

RCB vs CSK ticket booking: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के…

April 1, 2026

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जिसकी कर रहे थे मांग वो हुई पूरी

Contract lecturers News: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब उनकी पुरानी संविदा सेवा…

April 1, 2026

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों से जुड़े 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…

April 1, 2026